संस्‍कृति मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

राज्यपाल श्रीमती तमिलिसाई सौंदरराजन और केंद्रीय मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी, तेलुगू स्वतंत्रता सेनानियों पर आरओबी प्रदर्शनी देखने पहुंचे


केंद्रीय मंत्री ने लोगों से राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव को भव्य रूप से सफल बनाने की अपील की

Posted On: 01 APR 2022 5:01PM by PIB Delhi

तेलंगाना की राज्यपाल श्रीमती तमिलिसाई सौंदरराजन और केंद्रीय संस्कृति, पर्यटन और डोनर मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी आज क्षेत्रीय आउटरीच ब्यूरो (आरओबी), हैदराबाद, सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा तेलुगु स्वतंत्रता सेनानी विषय पर एनटीआर स्टेडियम में आयोजित फोटो प्रदर्शनी देखने पहुंचे। राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव का आयोजन एनटीआर स्टेडियम में 1 से 3 अप्रैल, 2022 तक किया जा रहा है। प्रदर्शनी में तेलुगु स्वतंत्रता सेनानियों की भूमिका पर प्रकाश डाला गया है, जिन्होंने ब्रिटिश शासन और हैदराबाद रियासत के तत्कालीन निजाम के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। केंद्रीय मंत्री ने राज्यपाल को निजाम शासन के खिलाफ लड़ाई में कुमुराम भीम जैसे गुमनाम नायकों की भूमिका के बारे में बताया। प्रदर्शनी में लगभग 50 पैनल लगाए गए हैं, जिनमें ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ जैसे विषय को भी शामिल किया गया है।

बाद में मीडिया से बात करते हुए, केंद्रीय मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में देश के विभिन्न हिस्सों में स्वतंत्रता सेनानियों पर प्रदर्शनियों का आयोजन; भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने और हमारे स्वतंत्रता सेनानियों तथा विशेष रूप से गुमनाम नायकों द्वारा किए गए बलिदानों को याद करने एवं वर्तमान पीढ़ी को उनसे प्रेरित करने के लिए किया जा रहा है। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा एनटीआर स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव का जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री ने लोगों से इसे भव्य रूप से सफल बनाने की अपील की। तीन दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव में देश के सभी हिस्सों से लगभग 1000 कलाकार भाग ले रहे हैं, जिसका उद्घाटन उपराष्ट्रपति श्री एम वेंकैया नायडू करेंगे। 

***

मजी/एएम/जेके  



(Release ID: 1812509) Visitor Counter : 293


Read this release in: English , Urdu , Tamil