पर्यटन मंत्रालय

यात्रा उद्योग से संबंधित हितधारकों ने आज से वाणिज्यिक अंतरराष्ट्रीय यात्री सेवाओं को फिर से शुरू करने के भारत सरकार के फैसले का स्वागत किया

Posted On: 27 MAR 2022 7:16PM by PIB Delhi

दो साल के अंतराल के बाद, 27 मार्च 2022 से भारत से आने/जाने के लिए निर्धारित वाणिज्यिक अंतरराष्ट्रीय यात्री सेवाओं को फिर से शुरू करने के भारत सरकार के फैसले का देश के यात्रा उद्योग से संबंधित सभी हितधारकों ने स्वागत किया है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने कोविड-19 महामारी के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से 23 मार्च 2020 से अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक सेवाओं का संचालन स्थगित कर दिया था।

इससे पहले, भारत सरकार ने 15 अक्टूबर 2021 से चार्टर विमानों से आने वाले विदेशियों को नया पर्यटक वीजा देना शुरू किया था।

सामान्य अंतरराष्ट्रीय यात्री सेवाओं को फिर से शुरू करने की सराहना करते हुए, इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स के अध्यक्ष श्री राजीव मेहरा ने कहा कि इससे निश्चित रूप से भारत में पर्यटकों की संख्या में व़ृद्धि होगी और सितंबर 2020 से (जो अगले पर्यटन सीजन की शुरुआत का समय है) प्रभावित व्यवसाय के काफी हद तक पटरी पर लौटने की उम्मीद है।

पर्यटन क्षेत्र कोविड 19 महामारी से सबसे बुरी तरह से प्रभावित क्षेत्रों में से एक रहा है, जिसने पर्यटन उद्योग से संबंधित हितधारकों की आजीविका को भी प्रभावित किया। पर्यटन मंत्रालय ने मंत्रालय द्वारा अनुमोदित टूर ऑपरेटरों, ट्रैवल एजेंटों और क्षेत्रीय स्तर के पर्यटक गाइडों को रियायती दरों पर क्रेडिट गारंटी योजना के तहत ऋण के रूप में वित्तीय सहायता प्रदान की है।

********

एसजी/एएम/एएस/डीवी



(Release ID: 1810614) Visitor Counter : 112


Read this release in: English , Urdu , Tamil