सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय
सड़क किनारे (वे-साइड) सुविधाएं विकसित करने के लिए एनएचएआई/एनएचएलएमएल, एनएचआईडीसीएल और पर्यटन मंत्रालय के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर
प्रविष्टि तिथि:
24 MAR 2022 4:14PM by PIB Delhi
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी के साथ केंद्रीय मंत्री श्री जी किशन रेड्डी और केंद्रीय राज्य मंत्री श्री श्रीपद नाइक एनएचएआई/एनएचएलएमएल, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के एनएचआईडीसीएल और पर्यटन मंत्रालय के बीच समझौता ज्ञापन पर किए गए हस्ताक्षर के साक्षी बने।
यह एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन है। इसके जरिए पर्यटन स्थलों पर वे-साइड एमिनिटीज (डब्ल्यूएसए) यानी सड़क किनारे सुविधाएं और व्यू-पॉइंट (नजारा लेने की जगह) विकसित करने में पर्यटन मंत्रालय और भारतीय पर्यटन विकास कार्पोरेशन (आईटीडीसी) की विशेषज्ञता का लाभ उठाया जाएगा।

यह राष्ट्रीय राजमार्ग लॉजिस्टिक प्रबंधन लिमिटेड (एनएचएलएमएल) को सभी पूर्वोत्तर राज्यों के पर्यटन स्थलों पर विश्व स्तरीय वे-साइड एमिनिटीज (डब्ल्यूएसए) बनाने में सक्षम बनाएगा। इस मौके पर सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
*******
एमजी/एएम/एके/डीवी
(रिलीज़ आईडी: 1809337)
आगंतुक पटल : 353