रक्षा मंत्रालय

श्रीलंका और भारत के बीच द्विपक्षीय नौसेना अभ्यास संपन्न

Posted On: 11 MAR 2022 9:30PM by PIB Delhi

भारत और श्रीलंका के बीच द्विपक्षीय नौसेना अभ्यास का नौवां संस्करण- एसएलआईएनईएक्स (श्रीलंका-भारत अभ्यास) 10 मार्च 22 को संपन्न हुआ। श्रीलंकाई नौसेना जहाज सयूराला, एक भारत-निर्मित एडवांस्ड ऑफ-शोर पेट्रोल पोत, भारतीय नौसेना जहाज ज्योति, किर्च और डोर्नियर एयरक्राफ्ट, एएलएच एमके इल, सी किंग और चेतक ने इस अभ्यास में भाग लिया।

एसएलआईएनईएक्स का समुद्री चरण बंगाल की खाड़ी में आयोजित किया गया था जिसमें दोनों नौसेनाओं के विशेष बलों द्वारा संयुक्त बोर्डिंग और स्लीथरिंग ऑपरेशन, ओवर द होराइजन टारगेटिंग ड्रिल्स, आईएलएस ज्योति के साथ एसएलएन जहाज की पहली बार रिप्लेनिशमेंट और एएलएच एमके आईएलएल के साथ एसएलएन सयूराला पर डेक लैंडिंग अभ्यास शामिल थे। समुद्री चरण के दौरान अभ्यासों में एंटी पायरेसी ड्रिल्स, बंदूक फायरिंग, नाविक विकास, संचार प्रक्रिया और खोज-बचाव अभियान जैसी गतिविधियां भी शामिल रहीं। इस तरह के अभ्यासों के परिणामस्वरूप पिछले कुछ वर्षों में हासिल की गई इंटर-ऑपरेबिलिटी क्षमता दोनों नौसेनाओं के लिए परिचालन में फायदेमंद साबित हुई है। अभ्यास के वर्तमान संस्करण ने दो समुद्री पड़ोसियों के बीच संबंधों को और मजबूत किया है और आपसी संचालन में सुधार करने में मदद की है।

इस अभ्यास का आयोजन 7 से 10 मार्च 22 तक विशाखापत्तनम में किया गया था। हार्बर चरण में विभिन्न विषयों पर दो नौसेनाओं के बीच पेशेवर बातचीत, खेल-कूद और औपचारिक कॉल के साथ-साथ अनौपचारिक बातचीत भी शामिल थी।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Underway_replenishment_of_SLN_Ship_Sayurala__by_INS_Jyoti51OG.jpg

****

एमजी/एएम/पीके



(Release ID: 1806112) Visitor Counter : 223


Read this release in: English , Urdu