पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय
केंद्रीय मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने 'विद लव फ्रॉम नॉर्थ ईस्ट' फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी प्रतियोगिता के विजेताओं के साथ वर्चुअल तरीके से बातचीत की
प्रविष्टि तिथि:
04 MAR 2022 6:44PM by PIB Delhi
भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय (एमडीओएनईआर) आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर विभिन्न संचार आधारित अभियान चला रहा है। हाल ही में पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय के सोशल मीडिया चैनलों पर 'विद लव फ्रॉम नॉर्थ ईस्ट' फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। यह अभियान 27 दिसंबर 2021 को शुरू हुआ और 27 जनवरी 2022 को संपन्न हुआ।
इस प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा पहली मार्च 2022 को की गई।-
विजेताओं के नाम इस प्रकार हैं:-
- सुश्री बसुंधरा पॉल चौधरी, असम- रैंक प्रथम
- श्री वैभव गर्ग, उत्तर प्रदेश- रैंक द्वितीय
- नांगियाकारास्वेर, 25, मेघालय- रैंक तृतीय
- श्री सौविक मंडल, असम- रैंक चतुर्थ
- श्री संजय सरकार, पश्चिम बंगाल, रैंक- पांचवां
केंद्रीय मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने 2 मार्च, 2022 को प्रतियोगिता के विजेताओं के साथ बातचीत की और उन्हें उनकी जीत पर बधाई दी। श्री रेड्डी ने उनसे भविष्य में ऐसी प्रतियोगिताओं में सक्रिय रूप से भाग लेने और उत्तर पूर्वी क्षेत्र में विकास के ध्वजवाहक बनने का भी आग्रह किया।
संबंधित लिंक नीचे दिए गए हैं
अन्य लिंक
*****
एमजी/एएम/एके/एके
(रिलीज़ आईडी: 1803033)
आगंतुक पटल : 349