विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

भूसी और तेल निकालने की मोटरयुक्त मशीनों ने पोंगामिया (करंज) के संग्रहण और प्रसंस्करण को आसान बनाया जिससे जैव-ईंधन उत्पादन को बढ़ावा मिला

Posted On: 08 FEB 2022 3:05PM by PIB Delhi

फीडस्टॉक (कच्चा माल) उत्पादन में कृषक समुदाय की भागीदारी जैव ईंधन उत्पादन के लिए रणनीति विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इससे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 175 गीगावाट गैर-जीवाश्म ईंधन उत्पादन के लक्ष्य को पूरा करने में मदद मिलेगी।

जैव ईंधन के लिए उपयुक्त फसल पोंगामिया (करंज या होंजे) की भूसी को हाथ से निकालने का काम काफी मेहनत वाला है, इसलिए किसान इसका संग्रह करने में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाते हैं। इसलिए पोंगामिया के संग्रहण और प्रसंस्करण में उनके उत्साह को वापस लाने के लिए इसकी भूसी और तेल निकालने की मोटर युक्त मशीन बहुत वांछित थी।

पोंगामिया डिकॉर्टिकेटर मशीन 1.0 एचपी सिंगल-फेज इलेक्ट्रिक मोटर पर चलती है। इसे विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के एसवाईएसटी कार्यक्रम, एसईईडी संभाग के सहायता अनुदान से 80-100 किग्रा/घंटा की क्षमता वाले हल्के स्टील का उपयोग करके "पोंगामिया पॉड डेकॉर्टिकेटर एवं मिनी वनस्पति बीज तेल निष्कर्षण मशीन का विकास और मूल्यांकन" नामक परियोजना के तहत कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय, बैंगलोर में डिजाइन और विकसित किया गया है। मशीन की दक्षता लगभग 85-90% है और इसमें 10% बीजों का नुकसान होता है। आमतौर पर, इन क्षतिग्रस्त बीजों को बीजपत्रों में तोड़ दिया जाता है जिसका तेल निकालने की प्रक्रिया पर कोई प्रभाव नहीं पड़ सकता है।

तेल निकालने की यह नई विकसित मशीनें और पोंगामिया पॉड डिकॉर्टिकेटर कर्नाटक के हासन जिले में किसानों की आय बढ़ाने के लिए ग्राम स्तर पर जैव ईंधन उत्पादन और उप-उत्पाद उपयोग में सुधार करने में मदद करेंगी।

हाल ही में कर्नाटक के हासन जिले में किसानों के उन स्वयं सहायता समूहों को कुल 10 मिनी वनस्पति तेल निष्कर्षण मशीनें और 8 पोंगामिया पॉड डिकॉर्टिकेटर वितरित की गई हैं जो किसान उत्पादक संगठनों से जुड़े हुए हैं।

तेल निकालने की ये छोटी मशीनें गांवों में तेल निकालने और खाद केक, बायोगैस, और पशुओं के चारे के रूप में खाद्य तेल केक जैसे उप-उत्पादों के उपयोग के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के लिए आदर्श होंगी। इन मशीनों को खाद्य और अखाद्य तिलहनों के लिए विकसित किया गया था और इसके लिए इनकी परीक्षण भी किया गया था। यह मशीन परिवर्तनशील गति के साथ सिंगल फेज 230 वी पावर पर चलती है। मशीन की तेल निकालने की दक्षता बढ़ाने के लिए केक प्रवाह पर एक्सपेलर को गर्म करने के लिए तापमान नियंत्रण के साथ ताप तंत्र विकसित किया गया है। तेल निकालने के लिए बिजली की खपत 500 वाट/घंटा है। मशीन में लगा तेल निकालने वाला यंत्र बदला जा सकता है और विभिन्न तिलहनों से तेल निकालने के लिए इसे उपयोग करने से पहले आसानी से साफ किया जा सकता है। खाद्य और अखाद्य तेलों के लिए निष्कर्षण यंत्रों के विभिन्न सेटों का उपयोग किया जा सकता है। मशीन को सूरजमुखी, नारियल, मूंगफली, सरसों, तिल, आदि जैसे खाद्य तेल के बीज और पोंगामिया, नीम और महुआ जैसे अखाद्य तिलहन के लिए परीक्षण किया गया है।

 

            Description: C:\Users\Admin\Downloads\IMG_7316.JPG

 

                                   Description: C:\Users\Admin\Downloads\IMG_7317.JPG

 

Description: C:\Users\Admin\Downloads\IMG_7338.JPG

Description: C:\Users\Admin\Downloads\IMG_7516.JPG

 

*****

 

मजी/ एएम /एके



(Release ID: 1802313) Visitor Counter : 160


Read this release in: English , Bengali