रक्षा मंत्रालय
नए स्कूलों की स्थापना के लिए सैनिक स्कूल सोसायटी के साथ पंजीकरण करने के लिए स्कूलों हेतु 31 जनवरी की अंतिम तिथि
शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए 284 पंजीकृत स्कूलों के मूल्यांकन की प्रक्रिया जारी
प्रविष्टि तिथि:
28 JAN 2022 7:56PM by PIB Delhi
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप सरकार ने निजी स्कूलों/गैर-सरकारी संगठनों/राज्यों के साथ साझेदारी में सैनिक स्कूल सोसायटी, रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत 100 नए सैनिक स्कूलों की स्थापना के माध्यम से चरित्र, अनुशासन, राष्ट्रीय कर्तव्य की भावना और देशभक्ति के साथ प्रभावी नेतृत्व के लिए छात्रों को इस देश की समृद्ध संस्कृति और विरासत में गर्व करने लायक बनाने के लिए मूल्य-आधारित शिक्षा पर अधिक ध्यान केंद्रित करने का निर्णय लिया है।
इस दिशा में, केवल वेब पोर्टल https://sainikschool.ncog.gov.in के माध्यम से पहल में शामिल होने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। वर्तमान में, 284 स्कूलों ने उसमें पंजीकरण कराया है और शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए संभावित भागीदारों की पहचान के लिए मूल्यांकन चल रहा है। इस पहल की प्रतिक्रिया और समयबद्ध तरीके से मूल्यांकन को अंतिम रूप देने की आवश्यकता को देखते हुए, अब आगे के आवेदनों की प्राप्ति को बंद करने पर विचार किया जा रहा है। तदनुसार, वेब पोर्टल https://sainikschool.ncog.gov.in पर किसी भी नए पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2022 है। 31 जनवरी 2022 के बाद कोई भी नया पंजीकरण स्वीकार नहीं किया जाएगा क्योंकि शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए इस उद्देश्य के लिए पोर्टल बंद कर दिया जाएगा।
****
एमजी/एबी/एएम
(रिलीज़ आईडी: 1793741)
आगंतुक पटल : 183