रक्षा मंत्रालय
राष्ट्रपति ने गणतंत्र दिवस पर सशस्त्र बलों के कर्मियों को 384 वीरता पुरस्कार और अन्य रक्षा अलंकरणों को स्वीकृति दी
प्रविष्टि तिथि:
25 JAN 2022 8:08PM by PIB Delhi
राष्ट्रपति ने 73वें गणतंत्र दिवस समारोह की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों के कर्मियों और अन्य को 384 वीरता और अन्य रक्षा अलंकरण पुरस्कारों को स्वीकृति दी है। इनमें 12 शौर्य चक्र, 29 परम विशिष्ट सेवा पदक, 04 उत्तम युद्ध सेवा पदक, 53 अति विशिष्ट सेवा पदक, 13 युद्ध सेवा पदक, 03 विधिज्ञ वर्ग में विशिष्ट सेवा पदक, 122 विशिष्ट सेवा पदक, 03 विधिज्ञ वर्ग में सेना पदक (वीरता), 81 सेना पदक (वीरता), 02 वायु सेना पदक (वीरता), 40 सेना पदक (कर्तव्य के प्रति समर्पण), 08 नौ सेना पदक (कर्तव्य के प्रति समर्पण), और 14 वायु सेना पदक (कर्तव्य के प्रति समर्पण) शामिल हैं।
वीरता और अन्य रक्षा अलंकरण पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं की पूरी सूची इस प्रकार है: -
***
एमजी/एएम/एसएस/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 1792788)
आगंतुक पटल : 531