श्रम और रोजगार मंत्रालय
कृषि एवं ग्रामीण श्रमिकों के लिए अखिल भारत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक – दिसंबर, 2021
प्रविष्टि तिथि:
20 JAN 2022 5:07PM by PIB Delhi
कृषि एवं ग्रामीण श्रमिकों के लिए अखिल भारत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (आधार 1986-87 = 100) माह दिसंबर, 2021 में 5-5 अंक बढ़कर क्रमशः 1097 अंकों (एक हजार सतानबे) तथा 1106 अंकों (एक हजार एक सौ छ:) के स्तर पर रहे। कृषि मजदूरों और ग्रामीण मजदूरों के सामान्य सूचकांक में वृद्धि के लिए प्रमुख योगदान ईंधन और प्रकाश समूह तथा विविध समूह से क्रमशः 1.72 और 1.58 अंक और 1.02 और 1.06 अंक की सीमा तक आया। कृषि मजदूरों और ग्रामीण मजदूरों के सामान्य सूचकांक में वृद्धि की दिशा में प्रमुख योगदान मुख्य रूप से जलाऊ लकड़ी, मिट्टी के तेल की कीमतों में वृद्धि, दवा, नाई का शुल्क, बस का किराया, टॉयलेट साबुन, कपड़े धोने का साबुन, आदि वृद्धि के कारण हुआ।
वह सूचकांक में वृद्धि/गिरावट अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग है। कृषि मजदूरों के मामले में, इसने 11 राज्यों में 1 से 20 अंक की वृद्धि दर्ज की और 8 राज्यों में 1 से 12 अंकों की कमी दर्ज की, जबकि यह उड़ीसा राज्य के लिए स्थिर रहा। तमिलनाडु 1290 अंकों के साथ सूचकांक तालिका में सबसे ऊपर है जबकि हिमाचल प्रदेश 861 अंकों के साथ सबसे निचले पायदान पर रहा।
ग्रामीण मजदूरों के मामले में, इस सूचकांक में 11 राज्यों में 1 से 20 अंकों की वृद्धि दर्ज की और 8 राज्यों में 1 से 14 अंकों की कमी दर्ज की, जबकि यह उड़ीसा राज्य के लिए स्थिर रहा। तमिलनाडु 1276 अंकों के साथ सूचकांक तालिका में सबसे ऊपर है जबकि हिमाचल प्रदेश 915 अंकों के साथ सबसे नीचे है।
राज्यों में, कृषि और ग्रामीण मजदूरों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक संख्या में अधिकतम वृद्धि तमिलनाडु (20 अंक ) में मुख्य रूप से सब्जियों और फलों, प्याज, हरी/सूखी मिर्च, इमली, आदि की कीमतों में वृद्धि के कारण हुई। इसके विपरीत, कृषि मजदूरों और ग्रामीण मजदूरों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक संख्या में अधिकतम कमी हिमाचल प्रदेश राज्य (क्रमश: 12 और 12 अंक) में मुख्य रूप से गेहूं आटा, दाल, प्याज, सब्जियों और फलों आदि की कीमतों में गिरावट के कारण दर्ज की गई।
सीपीआई-एएल और सीपीआई-आरएल पर आधारित मुद्रास्फीति की बिंदु दर दिसंबर, 2021 में 4.78% और 5.03 प्रतिशत रही, जो नवंबर, 2021 में क्रमशः 3.02% और 3.38% थी और पिछले वर्ष के इसी महीने के दौरान क्रमशः 3.25 % और 3.34 % रही थी। इसी तरह, दिसंबर, 2021 में खाद्य मुद्रास्फीति 2.99% और 3.17 प्रतिशत रही, जो नवंबर, 2021 में क्रमशः 0.88% और 1.07 प्रतिशत तथा पिछले वर्ष के इसी महीने में क्रमशः 2.97% और 2.96 प्रतिशत रही थी।


अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक संख्या (सामान्य और समूह-वार):
- All-India Consumer Price Index Number (General & Group-wise):
|
वर्ग
|
कृषि श्रमिक
|
ग्रामीण श्रमिक
|
|
|
नवंबर 2021
|
दिसंबर 2021
|
नवंबर 2021
|
दिसंबर 2021
|
|
सामान्य सूचकांक
|
1092
|
1097
|
1101
|
1106
|
|
खाद्य
|
1034
|
1035
|
1042
|
1042
|
|
पान, सुपारी आदि
|
1845
|
1857
|
1857
|
1867
|
|
ईंधन और प्रकाश
|
1178
|
1198
|
1174
|
1194
|
|
कपड़े,बिस्तरे व जूते
|
1106
|
1116
|
1134
|
1143
|
|
विविध
|
1140
|
1149
|
1143
|
1152
|

जनवरी, 2022 के लिए सीपीआई-एएल और आरएल 18 फरवरी, 2022 को जारी किए जाएंगे।
***
एमजी /एएम/ केजे
(रिलीज़ आईडी: 1791471)
आगंतुक पटल : 384