रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

पश्चिमी बेड़े की कमान में परिवर्तन


रियर एडमिरल समीर सक्सेना, एनएम ने नौसेना की सोर्ड आर्म के फ्लीट कमांडर का पदभार संभाला

प्रविष्टि तिथि: 27 DEC 2021 7:17PM by PIB Delhi

भारतीय नौसेना के 'स्वॉर्ड आर्म' के रूप में जाने जाने वाले पश्चिमी बेड़े ने 27 दिसंबर 2021 को रियर एडमिरल अजय कोचर, एनएम द्वारा रियर एडमिरल समीर सक्सेना, एनएम को बैटन सौंपे जाने के साथ बदलाव देखा।

रियर एडमिरल सक्सेना को 01 जुलाई 1989 को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था। वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खडकवासला, डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन और नेवल वॉर कॉलेज, न्यूपोर्ट, यूएसए के पूर्व छात्र हैं।
एक नेविगेशन और डायरेक्शन विशेषज्ञ के रूप में उनकी सामुद्रिक नियुक्तियों में आईएनएस विराट की डायरेक्शन टीम का हिस्सा होना और भारतीय नौसेना के जहाजों कुथार, गोदावरी और दिल्ली का नेविगेटिंग ऑफिसर रहा होना शामिल है। उन्होंने आईएनएस मुंबई के कार्यकारी अधिकारी के रूप में भी कार्य किया। उनकी कमान नियुक्तियों में मॉरीशस कोस्टगार्ड जहाज गार्जियन एवं भारतीय नौसेना के जहाज कुलिश और मैसूर की कमान संभालना शामिल है। वह पश्चिमी बेड़े के फ्लीट ऑपरेशंस ऑफिसर भी थे। वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और सेंटर फॉर लीडरशिप एंड बिहेवियरल स्टडीज में प्रशिक्षण संबंधी पदों पर भी रहे। उनके स्टाफ अपॉइंटमेंट्स में एकीकृत मुख्यालय, रक्षा मंत्रालय (नौसेना) में कार्मिक निदेशालय में एक कार्यकाल शामिल है, साथ ही वह नौसेना प्रमुख के नौसेना सहायक, प्रिंसिपल डायरेक्टर ऑफ फॉरेन कोऑपरेशन भी रहे हैं। वह भारतीय उच्चायोग, लंदन में नौसेना सलाहकार भी थे। फ्लैग रैंक में पदोन्नति पर, उन्होंने 05 फरवरी 2020 को सहायक नौसेना प्रमुख (नीति और योजना) के रूप में कार्यभार संभाला।

रियर एडमिरल कोचर, नौसेना मेडल ने मुख्यालय एटीवीपी, नई दिल्ली में प्रोजेक्ट डायरेक्टर (ऑपेरशन एंड ट्रेनिंग) के रूप में पदभार ग्रहण किया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pix1HWQF.jpeg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pix2HA19.jpeg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pix3XSFR.jpeg

****

एमजी/एएम/एबी


(रिलीज़ आईडी: 1785961) आगंतुक पटल : 239
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi