पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास मंत्रालय

उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री जी किशन रेड्डी की अध्यक्षता में परामर्श समिति की बैठक का आयोजन हुआ


भारत सरकार, उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है – श्री रेड्डी

Posted On: 22 DEC 2021 7:09PM by PIB Delhi

केन्द्रीय पर्यटन, संस्कृति और उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने आज संसद भवन एनेक्सी में उत्तर पूर्वी क्षेत्र में जीवन यापन को बेहतर करने के लिए उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय की ओर से क्रियान्वित की जा रही विकास परियोजना की समीक्षा और इस पर चर्चा करने के लिए मंत्रालय की परामर्श समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में राज्य मंत्री श्री बी.एल. वर्मा और समिति के सदस्य श्री अब्दुल खालिक, श्री रामप्रीत मण्डल, सी. लालरोसंगा और रेबाती त्रिपुरा भी उपस्थिति हुए। सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि चूंकि उत्तर-पूर्वी क्षेत्र अभी बड़े पैमाने पर कृषि पर निर्भर है ऐसे में सरकार को अधिक रोजगार के अवसरों को सृजित करने के क्रम में और अधिक सक्रिय उपाय करने चाहिए।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001OB47.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002NNVT.jpg

इस महत्वपूर्ण बैठक में उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय में सचिव श्री लोक रंजन, पर्यटन सचिव श्री अरविंद सिंह, एनईसी सचिव श्री के. मूसा चलई और उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय और इसके अधीनस्थ कार्यालयों के वरिष्ठ अधिकारियों और पर्यटन मंत्रालय के साथ-साथ उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में आजीविका से जुड़ी परियोजनाओं को क्रियान्वित करने वाले विभिन्न मंत्रालयों के अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003T1VB.jpg

उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुश्री अनुराधा एस. चगती ने पूर्वोत्तर क्षेत्र (एनईआर) में आजीविका से जुड़ी वर्तमान समय में चलायी जा रही परियोजनाओं और क्षेत्र के लोगों की आजीविका के उत्थान के लिए शुरू किए जाने वाले संभावित कार्यक्रमों/गतिविधियों पर एक व्यापक प्रस्तुति दी।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004QYNS.jpg

बैठक के दौरानश्री रेड्डी ने कहा कि भारत सरकार केन्द्रीय मंत्रालयों और विभागों के सामूहिक प्रयासों के माध्यम से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे और संपर्क को मजबूत करने के साथ-साथ इसके समग्र विकास के लिए अन्य उपायों के अलावा उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के लोगों के जीवन स्तर को बढ़ाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। समिति के अध्यक्ष और अन्य सदस्यों ने क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान करने के लिए और अधिक प्रयास करने की इच्छा जताई। समिति के अध्यक्ष ने उत्तर-पूर्वी क्षेत्र की तेजी से प्रगति और विकास के लिए समिति के सदस्यों द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण सुझावों और प्रतिक्रियाओं को संज्ञान में लिया।

****

एमजी /एएम/ डीटी/डीए



(Release ID: 1784451) Visitor Counter : 273


Read this release in: English , Urdu , Manipuri