अल्‍पसंख्‍यक कार्य मंत्रालय

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन व श्रम एवं रोजगार मंत्री श्री भूपेंद्र यादव और केन्द्रीय विदेश व संस्कृति राज्य मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी 23 दिसंबर, 2021 को नई दिल्ली में "हुनर हाट" के 35वें संस्करण का उद्घाटन करेंगें


सरकार ने न केवल देश की कला व शिल्प कौशल की विरासत की रक्षा की है, बल्कि इसने स्वदेशी उत्पादों को नई ऊर्जा और बाजार व अवसर भी प्रदान किए हैं: श्री मुख्तार अब्बास नकवी

Posted On: 22 DEC 2021 5:23PM by PIB Delhi

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन व श्रम एवं रोजगार मंत्री श्री भूपेंद्र यादव और केन्द्रीय विदेश व संस्कृति राज्य मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी 23 दिसंबर, 2021 को नई दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में "वोकल फॉर लोकल" के "लोकप्रिय व आदर्श ब्रांड" "हुनर हाट" का उद्घाटन करेंगें।

23 दिसंबर, 2021 से 5 जनवरी, 2022 तक आयोजित हो रहे इस 14-दिवसीय "हुनर हाट" में 30 से अधिक राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के 700 से अधिक कारीगर और शिल्पकार हिस्सा ले रहे हैं।

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ. हर्षवर्धन, सांसद श्री हंस राज हंस, श्री मनोज कुमार तिवारी, श्री रमेश बिधूड़ी और श्री प्रवेश साहिब सिंह मुख्य अतिथि होंगे।

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज नई दिल्ली में कहा कि "हुनर हाट" "3वी - "विश्वकर्मा विरासत का विकास" का "शक्तिशाली आदर्श मंच" प्रमाणित हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने न केवल देश की कला व शिल्प कौशल की विरासत की रक्षा की है, बल्कि इसने स्वदेशी उत्पादों को नई ऊर्जा और बाजार व अवसर भी प्रदान किए हैं।

श्री नकवी ने बताया कि पिछले लगभग 6 वर्षों में “हुनर हाट” के जरिए 7 लाख 50 हजार से अधिक कारीगरों, शिल्पकारों और उनसे जुड़े लोगों को रोजगार व स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए गए हैं। इनमें 40 फीसदी से अधिक महिला कारीगर हैं।

"हुनर हाट" के इस 35वें संस्करण में 30 से अधिक राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के उत्कृष्ट और सुंदर स्वदेशी हस्तनिर्मित उत्पाद उपलब्ध होंगे। इनमें असम, आंध्र प्रदेश, बिहार, गुजरात, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, नगालैंड, मेघालय, दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, मणिपुर, गोवा, पुडुचेरी, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, चंडीगढ़ और हरियाणा हैं। वहीं, इस "हुनर हाट" में देश के विभिन्न क्षेत्रों के पारंपरिक व्यंजन भी उपलब्ध हैं।

नई दिल्ली के इस “हुनर हाट” में पंकज उधास, अल्ताफ राजा, दलेर मेहंदी, सुरेश वाडेकर, सुदेश भोंसले, कविता कृष्णमूर्ति, अमित कुमार, मनोज तिवारी, पवन सिंह, भूमि त्रिवेदी, मोहित खन्ना, जसवीर जस्सी, प्रिया मलिक, एहसान कुरैशी और रेखा राज जैसे प्रसिद्ध कलाकार सांस्कृतिक व संगीत कार्यक्रम में अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा प्रसिद्ध अभिनेता पुनीत इस्सर, गुफी पेंटल व अन्य द्वारा ऐतिहासिक धारावाहिक "महाभारत" का सीधा प्रदर्शन और पारंपरिक सर्कस इसके प्रमुख आकर्षण होंगे।

*****

एमजी/एएम/एचकेपी/डीए



(Release ID: 1784356) Visitor Counter : 1707


Read this release in: English , Urdu , Punjabi , Telugu