राष्ट्रपति सचिवालय
राष्ट्रपति 21 से 24 दिसंबर तक केरल की यात्रा पर रहेंगे
प्रविष्टि तिथि:
20 DEC 2021 7:17PM by PIB Delhi
राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद 21 से 24 दिसंबर, 2021 तक केरल की यात्रा पर रहेंगे।
राष्ट्रपति 21 दिसंबर, 2021 को कासरगोड में केरल केंद्रीय विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे और इसे संबोधित करेंगे।
राष्ट्रपति 22 दिसंबर, 2021 को कोच्चि में दक्षिणी नौसेना कमान के परिचालन प्रदर्शन (ओपरेशनल डेमोंसट्रेशन) को देखेंगे।
राष्ट्रपति 23 दिसंबर, 2021 को तिरुवनंतपुरम में पी.एन. पनिकर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
*****************
एमजी/एएम/जेके/डीवी
(रिलीज़ आईडी: 1783624)
आगंतुक पटल : 361