स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav g20-india-2023

भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल कवरेज 133.17 करोड़ से अधिक हुआ


पिछले 24 घंटों में 19 लाख से अधिक खुराकें लगाई गईं

मौजूदा रिकवरी दर इस समय 98.37 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 से अपने उच्चतम स्तर पर है

पिछले 24 घंटों में 7,350 नये मामले दर्ज

भारत का सक्रिय केसलोड (91,456) 561 दिनों में न्यूनतम स्तर पर

साप्ताहिक पॉजीटिविटी दर (0.69) पिछले 29 दिनों से एक प्रतिशत से कम पर कायम

Posted On: 13 DEC 2021 9:49AM by PIB Delhi

पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 19,10,917 खुराकें लगाने के साथ आज सात बजे सुबह तक की अनन्तिम रिपोर्ट के अनुसार देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 133.17 करोड़ (1,33,17,84,462) के पार पहुंच गया। इसे 1,38,93,021 सत्रों के जरिये पूरा किया गया।

आज प्रातः सात बजे तक प्राप्त अनन्तिम रिपोर्ट के अनुसार पूरा ब्योरा इस प्रकार हैः

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक

1,03,85,628

दूसरी खुराक

96,00,597

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक

1,83,83,021

दूसरी खुराक

1,66,93,235

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

47,85,34,066

दूसरी खुराक

27,04,21,555

 

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

18,96,04,286

दूसरी खुराक

13,35,62,704

 

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक

11,85,50,001

दूसरी खुराक

8,60,49,369

योग

1,33,17,84,462

 

पिछले 24 घंटों में 7,973 मरीजों के स्वस्थ होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,41,30,768 है।

परिणामस्वरूप भारत की रिकवरी दर इस समय 98.37 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 से अपने उच्चतम स्तर पर है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0026CAH.jpg

पिछले 46 दिनों से 15 हजार से कम दैनिक मामले आने का रुझान लगातार बना हुआ है। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मिले-जुले और सतत प्रयासों का नतीजा है।

पिछले 24 घंटों में कुल 7,350 नये मामले दर्ज किये गये।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0032IRD.jpg

इस समय सक्रिय केस लोड 91,456 है, जो 561 दिनों में न्यूनतम है। सक्रिय मामले इस समय देश के कुल पॉजीटिव मामलों का 0.26 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 से अपने न्यूनतम स्तर पर हैं।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0043DBY.jpg

देश में जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, जिसके सिलसिले में देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 8,55,692 जांचें की गईं। समग्र रूप से भारत में अब तक 65.66 करोड़ से अधिक (65,66,72,451) जांचें की गईं हैं।

एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजीटिविटी दर इस समय 0.69 प्रतिशत है, जो पिछले 29 दिनों से एक प्रतिशत से नीचे कायम हैदैनिक पॉजीटिविटी दर 0.86 प्रतिशत दर्ज की गई है वह भी पिछले 70 दिनों से दो प्रतिशत से नीचे और लगातार 105 दिनों से तीन प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0054OSZ.jpg

 

****

 

एमजी/एएम/एकेपी



(Release ID: 1780790) Visitor Counter : 358