स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

भारत में कोविड-19 टीकाकरण का  कुल कवरेज 131.18 करोड़ के पार


पिछले 24 घंटों में 74.5 लाख से अधिक खुराकें लगाई गईं

मौजूदा रिकवरी दर इस समय 98.36 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 से अपने उच्चतम स्तर पर है

पिछले 24 घंटों में 8,503 नये मामले दर्ज

भारत का सक्रिय केसलोड इस समय 94,943 है

साप्ताहिक पॉजीटिविटी दर (0.72) पिछले 26 दिनों से एक प्रतिशत से कम पर कायम

Posted On: 10 DEC 2021 10:03AM by PIB Delhi

पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 74,57,970 खुराकें लगाने के साथ आज सात बजे सुबह तक की अनन्तिम रिपोर्ट के अनुसार देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 131.18 करोड़ (1,31,18,87,257) के पार पहुंच गया। इसे 1,36,76,290 सत्रों के जरिये पूरा किया गया।

आज प्रातः सात बजे तक प्राप्त अनन्तिम रिपोर्ट के अनुसार पूरा ब्योरा इस प्रकार हैः

 

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक

1,03,85,305

दूसरी खुराक

95,79,660

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक

1,83,82,457

दूसरी खुराक

1,66,55,975

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

47,44,77,287

दूसरी खुराक

26,05,56,258

 

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

18,85,95,812

दूसरी खुराक

13,07,50,298

 

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक

11,79,69,122

दूसरी खुराक

8,45,35,083

योग

1,31,18,87,257

 

पिछले 24 घंटों में 7,678 मरीजों के स्वस्थ होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,41,05,066 है।

परिणामस्वरूप भारत की रिकवरी दर इस समय 98.36 प्रतिशत है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001TB09.jpg

 

पिछले 43 दिनों से 15 हजार से कम दैनिक मामले आने का रुझान लगातार बना हुआ है। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मिले-जुले और सतत प्रयासों का नतीजा है।

पिछले 24 घंटों में कुल 8,503 नये मामले दर्ज किये गये।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002Z92C.jpg

इस समय सक्रिय केसलोड 94,943 है। सक्रिय मामले इस समय देश के कुल पॉजीटिव मामलों का 0.27 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 से अपने न्यूनतम स्तर पर हैं।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003NLGK.jpg

देश में जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, जिसके सिलसिले में देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 12,93,412 जांचें की गईं। समग्र रूप से भारत में अब तक 65.32 करोड़ से अधिक (65,32,43,539) जांचें की गईं हैं।

एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजीटिविटी दर इस समय 0.72 प्रतिशत है, जो पिछले 26 दिनों से एक प्रतिशत से नीचे कायम हैदैनिक पॉजीटिविटी दर 0.66 प्रतिशत दर्ज की गई है वह भी पिछले 67 दिनों से दो प्रतिशत से नीचे और लगातार 102 दिनों से तीन प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0048FRW.jpg

 

 

एमजी/एएम/एकेपी


(Release ID: 1779983) Visitor Counter : 330