पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

रूस के उद्योग व व्यापार मंत्री ने पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सोनोवाल से मुलाकात की

प्रविष्टि तिथि: 06 DEC 2021 7:25PM by PIB Delhi

 

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग व आयुष मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने उम्मीद व्यक्त की है कि भारत और रूस नागरिक पोत निर्माण व अंतर्देशीय जलमार्ग के क्षेत्र में लाभ प्राप्त करने के लिए सहभागिता कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि दोनों देश द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग के नए क्षेत्रों पर विचार कर रहे हैं।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001JLJD.jpg

 

नई दिल्ली स्थित अपने कार्यालय में रूस के उद्योग और व्यापार उप मंत्री श्री ओलेग रियाजांत्सेव के साथ मुलाकात के बाद उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि दोनों पक्षों ने नागरिक पोत निर्माण और अंतर्देशीय जलमार्गों में रूस की भागीदारी और रूस के सुदूर पूर्व में ऊर्जा, परिवहन व लॉजिस्टिक के क्षेत्र में भारतीय कंपनियों की रुचि पर भी चर्चा की। केंद्रीय मंत्री ने आगे बताया कि इस मुलाकात के दौरान आर्कटिक क्षेत्र में संचालन के लिए भारतीय समुद्री नाविकों के प्रशिक्षण के बारे में भी चर्चा की गई।

********

एमजी/एएम/एचकेपी/डीवी


(रिलीज़ आईडी: 1778630) आगंतुक पटल : 391
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Marathi , Punjabi