पर्यटन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

पर्यटन मंत्रालय ने ग्रामीण सर्किट को 'स्वदेश दर्शन' की अपनी योजना के तहत 15 विषयगत सर्किटों में से एक के रूप में पहचाना: श्री जी. किशन रेड्डी

प्रविष्टि तिथि: 02 DEC 2021 5:12PM by PIB Delhi

पर्यटन मंत्रालय ने ग्रामीण सर्किट को 'स्वदेश दर्शन' की अपनी योजना के तहत 15 विषयगत सर्किटों में से एक के रूप में पहचाना है, जिसका प्राथमिक उद्देश्य चयनित स्थलों/गंतव्यों पर पर्यटन बुनियादी ढांचे का निर्माण करना और यात्रियों के अनुभव/संतुष्टि को बढ़ाना है।

स्वदेश दर्शन योजना के ग्रामीण सर्किट के अंतर्गत स्वीकृत परियोजनाओं का विवरण नीचे है। स्वदेश दर्शन योजना के लिए बजट आवंटन किया गया है और 2021-22 में ग्रामीण सर्किट के लिए अलग से कोई आवंटन नहीं किया गया है।

स्वदेश दर्शन योजना के ग्रामीण सर्किटों के तहत स्वीकृत परियोजनाओं का विवरण।                                                                                  (राशि करोड़ रुपये में)

क्रम संख्‍या

राज्य का नाम

सर्किट का नाम और वर्ष

परियोजना का नाम

मंजूर राशि

आवंटित राशि

कार्य समाप्ति की समय सीमा

1.

बिहार

ग्रामीण सर्किट (2017-18)

गांधी सर्किट का विकास: भितिहारवा-चंद्रहिया-तुर्कौलिया

44.65

35.72

 

31.03.2022

2.

केरल

ग्रामीण सर्किट (2018-19)

मालानाड मालाबार क्रूज पर्यटन परियोजना का विकास

80.37

23.77

 

31.12.2022

कुल

125.02

59.49

 

 

यह जानकारी पर्यटन मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने राज्‍य सभा में आज एक प्रश्‍न के लिखित उत्‍तर में दी।

*******

एमजी/एएम/केपी/वाईबी


(रिलीज़ आईडी: 1777395) आगंतुक पटल : 421
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Punjabi