सूक्ष्‍म, लघु एवं मध्‍यम उद्यम मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी ने आईआईटीएफ में खादी मंडप का दौरा किया

प्रविष्टि तिथि: 20 NOV 2021 7:39PM by PIB Delhi

विदेश और संस्कृति राज्य मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी ने नई दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2021 में शनिवार को "खादी भारत मंडप" का दौरा किया। श्रीमती लेखी ने ट्रेड फेयर में पारंपरिक चरखा लिया और पश्मीना ऊन भी काता।

श्रीमती लेखी ने इलेक्ट्रिक पॉटर व्हील पर मिट्टी के बर्तनों, हस्तनिर्मित कागज बनाने, पर्यावरण के अनुकूल अगरबत्ती, हस्तनिर्मित कागज की चप्पलें और तेल निकालने आदि का सजीव प्रदर्शन भी देखा। केंद्रीय मंत्री ने स्वरोजगार सृजित करने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में केवीआईसी की पहल की सराहना की।

श्रीमती लेखी ने लोगों से खादी को बढ़ावा और संरक्षण देकर राष्ट्र निर्माण में योगदान करने का आह्वान किया। उन्होंने विभिन्न खादी स्टालों से सिल्क साड़ी, शहद, सिरका और लकड़ी के खिलौने खरीदे। उन्होंने लकड़ी के खिलौनों के लिए थोक ऑर्डर भी दिया।

****

एमजी/एएम/एनके/डीए


(रिलीज़ आईडी: 1773785) आगंतुक पटल : 226
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil , Telugu