शिक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुवाहाटी में पूर्वोत्तर राज्यों के शिक्षा मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता की


श्री प्रधान ने जैव-विविधता संरक्षण, जैव-संसाधनों की सतत व्यावसायिक खेती की योजना बनाने वाले अनुसंधान संस्थानों पर जोर दिया

ड्रॉप-आउट दरों को कम करने, एनईपी 2020 के फास्ट-ट्रैक कार्यान्वयन के लिए विशेष पहल करने का आह्वान किया

प्रविष्टि तिथि: 20 NOV 2021 8:41PM by PIB Delhi

केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा एवं विदेश राज्य मंत्री डॉ. राजकुमार रंजन सिंह के साथ आज गुवाहाटी में पूर्वोत्तर राज्यों के शिक्षा मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान पूर्वोत्तर राज्यों के शिक्षा सलाहकार और भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

श्री प्रधान ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में स्कूल एवं उच्च शिक्षा के परिदृश्य पर प्रस्तुतियों का अवलोकन किया। इसमें नामांकन प्रवृत्तियों, जातीय छात्रों के लिए आउटरीच पहल, सुविधाओं तक पहुंच, केंद्र द्वारा प्रायोजित योजनाओं की पहुंच, शिक्षा को सुलभ बनाने के लिए उठाए गए कदम आदि को दर्शाया गया था। विचार-विमर्श मुख्‍य तौर पर एनईपी 2020 को लागू करने की दिशा में आगे की राह और पूर्वोत्तर क्षेत्र को ज्ञान-आधारित अर्थव्यवस्था में बदलने के लिए पूर्वोत्तर राज्यों में अधिगम परिदृश्य को दमदार बनाने के लिए रणनीति आदि पर था।

श्री प्रधान ने ड्रॉप-आउट दरों को कम करने के लिए पूर्वोत्‍तर राज्‍यों के शिक्षा मंत्रियों को साथ मिलकर विशेष पहल करने पर जोर दिया। उन्‍होंने जैव विविधता संरक्षण, जैव-संसाधनों की स्थायी व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देने जैसे क्षेत्रों में योजना बनाने वाले अनुसंधान संस्थानों पर भी जोर दिया।

*****

एमजी/एएम/एसकेसी


(रिलीज़ आईडी: 1773708) आगंतुक पटल : 289
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Manipuri , Telugu