सूचना और प्रसारण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

भारतीय सिनेमा के दिग्गजों को श्रद्धांजलि देगा आईएफएफआई 52


महान अभिनेताओं दिलीप कुमार, पुनीत राजकुमार, नेदुमुदी वेणु और सुरेखा सीकरी को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी फिल्में दिखाई जाएंगी

कल, 20 नवंबर 2021 से शुरू हो रहे भारत के 52वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भारतीय सिनेमा के उन दिग्गजों को श्रद्धांजलि दी जाएगी, जिन्हें फिल्म उद्योग ने हाल के दिनों में खो दिया। यह समारोह उनकी प्रसिद्ध फिल्मों की स्क्रीनिंग कर उनके जीवन और काम का जश्न मनाएगा।

 

महान अभिनेता दिलीप कुमार की देवदास, निर्देशक बुद्धदेब दास गुप्ता की कालपुरुष, अभिनेत्री सुरेखा सीकरी की बधाई हो, को श्रद्धांजलि खंड के तहत महोत्सव में दिखाया जाएगा।

 

इसके अलावा, आईएफएफआई प्रमुख कन्नड़ फिल्म अभिनेता पुनीत राजकुमार, संचारी विजय और मलयालम अभिनेता नेदुमुदी वेणु को उनकी फिल्मों क्रमश: राजकुमार, नानू अवनला... अवलु और मारगम की स्क्रीनिंग करके श्रद्धांजलि दे रहा है।

 

महोत्सव में निर्देशक सुमित्रा भावे और फिल्म एडिटर वामन भोंसले को श्रद्धांजलि देते हुए फिल्म वास्तुपुरुष भी दिखाई जाएगी।

 

स्क्रीनिंग का विवरण इस प्रकार है;

क्रमांक

फिल्म का नाम

निर्देशक/शख्सियत

साल

भाषा

कलर/ब्लैक एंड वाइट

समय

1

कालपुरुष

श्रद्धांजलि - श्री बुद्धदेब दास गुप्ता (निर्देशक)

2005

बंगाली

कलर

120 मिनट

2

देवदास

श्रद्धांजलि - श्री दिलीप कुमार (अभिनेता)

1955

हिंदी

ब्लैक एंड वाइट

2घंटा 35 मिनट

3

मारगम

श्रद्धांजलि- श्री नेदुमुदी वेणु (अभिनेता)

2003

मलयालम

कलर

1घंटा 48मिनट

4

राजकुमार

श्रद्धांजलि- श्री पुनीत राजकुमार (अभिनेता)

2017

कन्नड़

कलर

2घंटा 28 मिनट

5

नानू अवनला... अवलु

श्रद्धांजलि- श्री संचारी विजय (अभिनेता)

2015

कन्नड़

कलर

1घंटा 55 मिनट

6

वास्तुपुरुष

श्रद्धांजलि- सुमित्रा भावे (निर्देशक)

2002

मराठी

कलर

154 मिनट

7

बधाई हो

श्रद्धांजलि- सुरेखा सीकरी (अभिनेत्री)

2018

हिंदी

कलर

2घंटा 3 मिनट

8

वास्तुपुरुष

श्रद्धांजलि- वामन भोंसले (फिल्म एडिटर)

       

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/8-198ND.jpghttps://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/8-26TB3.jpghttps://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/8-35TIQ.jpghttps://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/8-4Y8HS.jpghttps://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/8-5YXLF.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/8-66NVM.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/8-7E5IN.jpg

 

एमजी/एएम/एएस


(रिलीज़ आईडी: 1773668) आगंतुक पटल : 248
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Urdu , English , Marathi , Marathi