PIB Backgrounder
azadi ka amrit mahotsav

कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन

प्रविष्टि तिथि: 18 NOV 2021 6:35PM by PIB Delhi

 

  • राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान में अब तक टीके की 114.46 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं
  • संक्रमण से मुक्त होने की दर 98.28 प्रतिशत; मार्च 2020 के बाद सर्वोच्च
  • बीते 24 घंटे में 11,242मरीज संक्रमण से मुक्त हुए, देश में संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या बढ़ कर 3,38,85,132 हुई
  • बीते 24 घंटे में देश में 11,919 नये मामले दर्ज किये गए
  • भारत में फिलहाल 1,28,762 सक्रिय मामले
  • सक्रिय मामले कुल मामलों के 1 प्रतिशत से भी कम, वर्तमान में 0.37 प्रतिशत, मार्च 2020 के बाद से न्यूनतम
  • दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.97प्रतिशत, पिछले 45दिनों से 2 प्रतिशत से कम
  • साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 0.94प्रतिशत, पिछले 55दिनों से 2 प्रतिशत से कम
  • अब तक कुल 62.82 करोड़ जांच की गयी

 

#Unite2FightCorona                     #IndiaFightsCorona

 

PRESS INFORMATION BUREAU

MINISTRY OF INFORMATION & BROADCASTING

GOVERNMENT OF INDIA

*****

Image

Image

 

कोविड-19 अपडेट

राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक114.46करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं

बीते चौबीस घंटों में 73.44लाख से अधिक टीके लगाए गए

स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.28 प्रतिशत

पिछले 24 घंटों में 11,919 नए रोगी सामने आए

भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या (1,28,762)

साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर (0.94प्रतिशत), बीते 55दिनों से 2 प्रतिशत से कम

 

पिछले 24 घंटों में 73,44,739 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 114.46 करोड़ (1,14,46,32,851) के अहम पड़ाव से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 1,17,53,091टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक

1,03,81,329

दूसरी खुराक

93,66,454

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक

1,83,74,937

दूसरी खुराक

1,62,43,805

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

43,72,66,448

दूसरी खुराक

18,06,38,478

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

17,94,26,594

दूसरी खुराक

10,79,09,648

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक

11,24,08,002

दूसरी खुराक

7,26,17,156

कुल

1,14,46,32,851

 

पिछले 24 घंटों में 11,242 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,38,85,132 हो गई है।

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.28 प्रतिशत है।

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 144दिनों से लगातार 50,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

पिछले 24 घंटे में 11,919 नए मरीज सामने आए हैं।

वर्तमान में 1,28,762 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.37 प्रतिशत हैं। यह मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।

 

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 12,32,505जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 62.82 करोड़ (62,82,48,841) जांच की गई हैं।

देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 0.94 प्रतिशत है जो पिछले 55दिनों से लगातार 2 प्रतिशत से कम बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 0.97 प्रतिशत है। दैनिक सकारात्मकता दर पिछले 45दिनों से 2 प्रतिशत से कम और लगातार 80 दिनों से दैनिक 3 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

 

जानकारी के लिये:https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1772854


राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की उपलब्‍धता पर अपडेट

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 128करोड़ से अधिक टीके प्रदान किये गए

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी 22.45करोड़ से अधिक शेष व अप्रयुक्त टीके मौजूद

 

केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा विस्तृत करने और लोगों को टीके लगाने की गति को तेज करने के लिये प्रतिबद्ध है। कोविड-19 के टीके को सभी के लिए उपलब्ध कराने के लिए नया चरण 21 जून 2021 से शुरू किया गया था। टीकाकरण अभियान की रफ्तार को अधिक से अधिक टीके की उपलब्धता के जरिये बढ़ाया गया है। इसके तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की उपलब्धता के बारे में पूर्व सूचना प्रदान की जाती है, ताकि वे बेहतर योजना के साथ टीके लगाने का बंदोबस्त कर सकें और टीके की आपूर्ति श्रृंखला को अधिक बेहतर बनाया जा सके।

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके प्रदान करके उन्हें पूर्ण सहयोग दे रही है। टीके की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार टीका निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क प्रदान करेगी।

 

वैक्सीन की खुराकें

 

(18नवंबर, 2021 तक)

अब तक हुई आपूर्ति

1,28,49,86,340

शेष टीके

22,45,63,541

 

केंद्र सरकार द्वारा अब तक निःशुल्क और सीधे राज्य सरकार खरीद माध्यमों से टीके की 128करोड़ से अधिक (1,28,49,86,340) खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई गई हैं।

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी कोविड-19 टीके की 22.45करोड़ से अधिक (22,45,63,541) अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें उपलब्‍ध है, जिन्हें लगाया जाना शेष है।

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1772821

महत्वपूर्ण ट्वीट

********

एमजी/एएम/एके


(रिलीज़ आईडी: 1773117) आगंतुक पटल : 200
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Marathi , Manipuri , Punjabi , Gujarati