संस्‍कृति मंत्रालय

“डेस्टीनेशन नॉर्थ-ईस्ट इंडिया” उत्सव के सिलसिले में आयोजित सांस्कृतिक प्रदर्शनों ने राष्ट्रीय संग्रहालय में आज दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया

Posted On: 06 NOV 2021 8:10PM by PIB Delhi

राष्ट्रीय संग्रहालय, नई दिल्ली उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय और पूर्वोत्तर परिषद के तहत आजादी का अमृत महोत्सव के सिलसिले में डेस्टीनेशन नॉर्थ-ईस्ट इंडिया का उत्सव मना रहा है। यह उत्सव प्रगतिशील भारत और भारतवासियों की संस्कृति तथा उनकी उपलब्धियों के गौरवशाली 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय संग्रहालय के उत्सव का उद्घाटन एक नवंबर, 2021 को किया गया था और वह 17 नवंबर, 2021 तक चलेगा।

असम, मणिपुर, मिजोरम, नगालैंड और सिक्किम जैसे पूर्वोतर राज्यों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों (लोकनृत्य और संगीत) का आयोजन उत्सव के पहले से तीसरे दिन (एक नवंबर से तीन नवंबर, 2021) तक राष्ट्रीय संग्रहालय में हुये थे। इन रंगारंग कार्यक्रमों का दर्शकों ने खूब आनन्द उठाया और उनकी प्रशंसा की। त्योहारों के कारण चार और पांच नवंबर, 2021 को ऑनलाइन गतिविधियां चलाई गईं। ये भी राष्ट्रीय संग्रहालय उत्सव का हिस्सा थीं।

दो दिनों के अंतराल के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आज फिर शुरू हुये। सुबह के सत्र की शुरूआत गोयालपारिया लोक गीत से हुआ, जिसे अग्रगामी डांस एंड सिने टीम ने प्रस्तुत किया। साथ ही पंथोईबी जागोई मारुप ने मणिपुर का पांग चोलम (डांडी नृत्य) का प्रदर्शन किया। भोजनावकाश के बाद वाले सत्र (दो बजे से पांच बजे सांय) में अग्रगामी डांस एंड सिने टीम ने बिहू नृत्य दिखाया और उसके बाद पंथोईबी जागोई मारुप ने डांडी नृत्य प्रस्तुत किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम सात नवंबर, 2021 को भी दो सत्रों में पेश किये जायेंगे, जिनका ब्योरा संलग्न है। राष्ट्रीय संग्रहालय के महानिदेशक श्री पार्थसारथी सेन शर्मा और राष्ट्रीय संग्रहालय के अतिरिक्त महानिदेशक श्री सुब्र नाथ सात नवंबर (रविवार) को पांच बजे से छ बजे सांय तक कार्यक्रम की गरिमा बढ़ायेंगे। कार्यक्रम के कर्ता-धर्ता और कलाकारों/हुनरमंदों को स्मारिकायें तथा प्रमाणपत्र प्रदान किये जायेंगे।

राष्ट्रीय संग्रहालय के सोशल मीडिया हैंडलों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सीधी स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगीः

(https://twitter.com/NMnewdelhi; https://www.facebook.com/Nationalmuseumnewdelhi;

https://www.instagram.com/nmnewdelhi/; https://www.youtube.com/channel/UCNkKt0hp9OL1G0o1XMX1ncw)

 

DSC_6927.JPG

अग्रगामी डांस एंड सिने टीम द्वारा गोयालपारिया लोक गीत की प्रस्तुति

DSC_6937.JPG

मणिपुर के पंथोईबी जागोई मारुप द्वारा स्टिक नृत्य(पांग चोलम) की प्रस्तुति

 *****

एमजी/एएम/एकेपी



(Release ID: 1769843) Visitor Counter : 246


Read this release in: English , Urdu , Telugu