रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

बीईएल ने सरकार को 149.52 करोड़ रुपये का अंतिम लाभांश दिया, वित्त वर्ष 2020-21 के लिए कुल 498.38 करोड़ रुपये का लाभांश

प्रविष्टि तिथि: 27 OCT 2021 5:50PM by PIB Delhi

रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (डीपीएसयू) भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए सरकार को अपनी चुकता पूंजी पर कुल 400 प्रतिशत लाभांश का भुगतान किया है। बीईएल की अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (अतिरिक्त प्रभार), श्रीमती आनंदी रामलिंगम ने 27 अक्टूबर 2021 को नई दिल्ली में रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह को भारत के राष्ट्रपति द्वारा धारित शेयरों पर देय 149.52 करोड़ रुपये का 120 प्रतिशत अंतिम लाभांश चेक भेंट किया। सरकार को दिया गया कुल लाभांश 498.38 करोड़ रुपये है। कोविड-19 महामारी के बावजूद वित्त वर्ष 2019-20 से 43 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

इससे पहले कंपनी ने फरवरी और मार्च 2021 में एक रुपये प्रति इक्विटी शेयर के अंकित मूल्य पर 140 प्रतिशत से युक्त 174.43 करोड़ रुपये के दो अंतरिम लाभांश का भुगतान किया था।

****

एमजी/एएम/एबी/वाईबी


(रिलीज़ आईडी: 1767408) आगंतुक पटल : 174
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu