PIB Headquarters

कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन

Posted On: 21 OCT 2021 5:01PM by PIB Delhi

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0020FX3.png

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001BPSF.jpg

 

  • भारत ने 'एक अरब' टीकाकरण की ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त की
  • बीते 24 घंटे में देश में 18,454 नये मामले दर्ज किये गए
  • संक्रमण से मुक्त होने की दर 98.15 प्रतिशत, मार्च 2020 से अधिकतम
  • बीते 24 घंटे में 17,561 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए, देश में संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या बढ़ कर 3,34,95,808 हुई
  • सक्रिय मामले कुल मामलों के 1 प्रतिशत से भी कम, वर्तमान में 0.52 प्रतिशत, मार्च 2020 के बाद से न्यूनतम
  • भारत में फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 1,78,831
  • साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 1.34 प्रतिशत, पिछले 118 दिनों से 3 प्रतिशत से कम
  • दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.48 प्रतिशत, पिछले 52 दिनों से 3 प्रतिशत से कम
  • अब तक कुल 59.57 करोड़ जांच की गयी

 

#Unite2FightCorona                                                #IndiaFightsCorona

 

PRESS INFORMATION BUREAU

MINISTRY OF INFORMATION & BROADCASTING

GOVERNMENT OF INDIA

 

Image

Image

 

कोविड-19 अपडेट

भारत ने 'एक अरब' टीकाकरण की महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की

स्वस्थ होने की दर वर्तमान में 98.15 प्रतिशत दर, मार्च 2020 से अधिकतम

पिछले 24 घंटे में 18,454 नए मामले सामने आए

भारत का सक्रिय केसलोड 1,78,831 है

साप्ताहिक संक्रमण दर (1.34 प्रतिशत) पिछले 118 दिनों से 3 प्रतिशत से कम

एक ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त करते हुए देश में कोविड-19 टीकाकरण की खुराक का 100 करोड़ का महत्वपूर्ण आंकड़ा पार कर लिया गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक ट्वीट में देशवासियों को बधाई दी और इस शानदार उपलब्धि को प्राप्त करने की दिशा में काम करने के लिए देश के वैज्ञानिक समुदाय और स्वास्थ्य पेशेवरों का आभार व्यक्त किया।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने भी इस उपलब्धि पर देश को बधाई दी।

पिछले 24 घंटे में 17,561 रोगियों के स्वस्थ होने से कुल मिलाकर अब तक (महामारी की शुरुआत के बाद से) स्वस्थ हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 3,34,95,808 हो गई है।

इसके परिणामस्वरूप भारत में संक्रमण मुक्ति की दर 98.15 प्रतिशत हो गई है। संक्रमण मुक्ति की वर्तमान दर मार्च 2020 के बाद अपने उच्चतम स्तर पर है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001XKUX.jpg

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के निरंतर और सहयोगात्मक प्रयास से प्रतिदिन 50,000 से कम नए मामले सामने आ रहे हैं, जो लगातार 116 दिनों से रिपोर्ट किए जा रहे हैं।

पिछले 24 घंटे में 18,454 नए मामले सामने आए।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002OMG5.jpg

संक्रमित केसलोड 2 लाख से नीचे बना हुआ है और वर्तमान में 1,78,831 पर है। संक्रमित मामले वर्तमान में देश के कुल संक्रमित मामलों का 0.52 प्रतिशत हैं, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003WPEV.jpg

देश भर में परीक्षण क्षमता में वृद्धि लगातार जारी है। पिछले 24 घंटे में कुल 12,47,506 नमूनों की जांच की गई। भारत में अब तक कुल 59.57 करोड़ (59,57,42,218) नमूनों की जांच की गई है।

जबकि देश भर में परीक्षण क्षमता को बढ़ाया गया है, पिछले 118 दिनों से साप्ताहिक संक्रमण दर 1.34 प्रतिशत है, जो पिछले 118 दिनों की 3 प्रतिशत दर से नीचे है। दैनिक दैनिक संक्रमण दर 1.48 प्रतिशत है। पिछले 52 दिनों से दैनिक संक्रमण दर 3 प्रतिशत से नीचे और पिछले 135 दिनों से 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004KT45.jpg

जानकारी के लिये: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1765437

राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की उपलब्‍धता पर अपडेट

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 103.5 करोड़ से अधिक टीके प्रदान किये गए

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी 10.85 करोड़ से अधिक अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल टीके मौजूद

केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा विस्तृत करने और लोगों को टीके लगाने की गति को तेज करने के लिये प्रतिबद्ध है। कोविड-19 के टीके को सभी के लिए उपलब्ध कराने के लिए नया चरण 21 जून 2021 से शुरू किया गया था। टीकाकरण अभियान की रफ्तार को अधिक से अधिक टीके की उपलब्धता के जरिये बढ़ाया गया है। इसके तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की उपलब्धता के बारे में पूर्व सूचना प्रदान की जाती है, ताकि वे बेहतर योजना के साथ टीके लगाने का बंदोबस्त कर सकें और टीके की आपूर्ति श्रृंखला को दुरुस्त किया जा सके।

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके प्रदान करके उन्हें पूर्ण सहयोग दे रही है। टीके की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार टीका निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क प्रदान करेगी।

 

 

 

वैक्सीन की खुराकें

(21 अक्टूबर, 2021 तक)

 

 

अब तक हुई आपूर्ति

1,03,53,51,045

 

शेष टीके

10,85,69,250

 

 

 

केंद्र सरकार द्वारा अब तक निःशुल्क और सीधे राज्य सरकार खरीद माध्यमों से टीके की 103.5 करोड़ से अधिक (1,03,53,51,045) खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई गई हैं।

अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की 10.85 करोड़ से अधिक (10,85,69,250) अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें उपलब्‍ध है, जिन्हें लगाया जाना है।

जानकारी के लिये: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1765351

 

प्रधानमंत्री ने 100 करोड़ टीकाकरण की उपलब्धि हासिल करने पर डॉक्टरों और नर्सों का आभार व्यक्त किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने डॉक्टरों, नर्सों और उन सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया है, जिन्होंने 100 करोड़ टीकाकरण की उपलब्धि हासिल करने के लिए काम किया है।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा:

"भारत ने इतिहास रचा।

हम 130 करोड़ भारतीयों के विज्ञान, उद्यम और उनकी सामूहिक भावना कीविजय देख रहे हैं।

100 करोड़ टीकाकरण को पार करने पर भारत को बधाई। हमारे डॉक्टरों, नर्सों और इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए काम करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार। #VaccineCentury"

जानकारी के लिये: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1765407

 

महत्वपूर्ण ट्वीट

 

*****

एमजी/एएम/डीवी

 



(Release ID: 1765543) Visitor Counter : 368