रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय
केंद्रीय रसायन और उर्वरक, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्री भगवंत खुबा ने फिक्की संवाद सत्र को संबोधित किया
"ग्लोबल केमिकल्स एंड पेट्रोकेमिकल्स मैन्युफैक्चरिंग हब्स इन इंडिया (जीसीपीएमएच) 2021" पर शिखर सम्मेलन के दूसरे संस्करण की विवरण-पुस्तिकाका विमोचन किया
प्रविष्टि तिथि:
15 SEP 2021 8:12PM by PIB Delhi
केंद्रीय रसायन और उर्वरक, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्री भगवंत खुबा ने आज नई दिल्ली के शास्त्री भवन में फिक्की संवाद और जीसीपीएमएच 2021 के शुभारंभ सत्र को संबोधित किया। उन्होंने पशु खाद्य भंडारण उपलब्धता, कीटनाशकों के विवेकपूर्ण उपयोग और पेट्रोकेमिकल उद्योग में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने से जुड़े विभिन्न प्रमुख मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए।
मंत्री महोदय ने "ग्लोबल केमिकल्स एंड पेट्रोकेमिकल्स मैन्युफैक्चरिंग हब्स इन इंडिया" (जीसीपीएमएच 2021)" पर शिखर सम्मेलन के दूसरे संस्करण की विवरण-पुस्तिका भी जारी की। इस कार्यक्रम का आयोजन फिक्की के सहयोग से रसायन और उर्वरक मंत्रालय के रसायन और पेट्रोकेमिकल विभाग द्वारा 25 नवंबर से 26 नवंबर 2021 तक नई दिल्ली में किया जाएगा।

रसायन, पेट्रोकेमिकल और फसल संरक्षण उद्योग प्रमुखों ने भारत को रसायनों और पेट्रोकेमिकल्स केन्द्र के तौर पर वैश्विक विनिर्माण के रूप में मान्यता दिलाने के लिए भारत को आत्मनिर्भर बनाने हेतु व्यापार शुल्क, पर्यावरण मुद्दों, शुल्क वापसी, फसल संरक्षण पंजीकरण, अनुसंधान एवं विकास और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों के प्रमुख मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। मंत्री महोदय ने उद्योग जगत की सभी चिंताओं और सिफारिशों पर भी ध्यानपूर्वक मनन किया।
इस कार्यक्रम में रसायन और उर्वरक मंत्रालय एवं फिक्की के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
***
एमजी/एएम/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 1755349)
आगंतुक पटल : 314