PIB Headquarters

कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन

Posted On: 13 SEP 2021 5:04PM by PIB Delhi

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0020FX3.png

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001BPSF.jpg

 

  देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक टीके की 74.38 करोड़ खुराकें दी गई हैं।

पिछले 24 घंटों में 27,254 नए मामले सामने आए हैं।

सक्रिय मामले कुल मामलों का 1.13 प्रतिशत है।

भारत में सक्रिय मामले 3,74,269 हैं।

मरीजों के ठीक होने की दर इस समय 97.54 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में 37,687 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जिससे कुल स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,24,47,032 हो गई है।

साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 2.11 प्रतिशत है जो कि पिछले 80 दिनों से 3 प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.26 प्रतिशत है, यह पिछले 14 दिनों से 3 प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

अब तक कुल 54.30 करोड़ जांच की गई है।

#Unite2FightCorona

#IndiaFightsCorona

 

पत्र सूचना कार्यालय

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय

भारत सरकार

 

 

 

कोविड-19 पर अपडेट

भारत में कोविड-19 का कुल टीकाकरण कवरेज 74.38 करोड़ से अधिक हुआ

 

रोगियों के स्वस्थ होने की दर वर्तमान में 97.54 प्रतिशत है

 

पिछले 24 घंटों में 27,254 नये मामले सामने आए हैं

 

भारत में सक्रिय मामले 3,74,269 हैं जोकि कुल मामलों का 1.13 प्रतिशत है

 

साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 2.11 प्रतिशत है जो कि पिछले 80 दिनों से तीन प्रतिशत से कम पर बनी हुई है

 

पिछले 24 घंटों में 53,38,945 वैक्सीन की खुराक देने के साथ, भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अनंतिम रिपोर्टों के अनुसार 74.38 करोड़ (74,38,37,643) से अधिक हो गया।  इस उपलब्धि को 75,64,949 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार है:

स्वास्थ्यकर्मी (एचसीडब्ल्यू)

पहली खुराक

1,03,64,261

दूसरी खुराक

85,98,485

 

अग्रिम मोर्चे के कार्यकर्ता (एफएलडब्ल्यू)

पहली खुराक

1,83,37,884

दूसरी खुराक

1,40,44,281

 

18-44 वर्ष का आयु वर्ग

पहली खुराक

29,92,22,651

दूसरी खुराक

4,37,98,076

 

45-59 वर्ष का आयु वर्ग

पहली खुराक

14,37,03,736

दूसरी खुराक

6,31,16,459

 

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक

9,32,06,216

दूसरी खुराक

4,94,45,594

कुल

74,38,37,643

 

केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण की गति को तेज करने और इसके दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

पिछले 24 घंटों में 37,687 रोगियों के स्वस्थ होने से स्वस्थ होने वाले लोगों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,24,47,032 हो गई है।

परिणामस्वरूप, भारत में रोगियों के स्वस्थ होने की दर 97.54 प्रतिशत है।

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले लगातार 78 दिनों से 50,000 से कम दैनिक नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

पिछले 24 घंटों में 27,254 नए मामले सामने आए हैं।

वर्तमान में सक्रिय मामले 3,74,269 हैं। वर्तमान में सक्रिय मामले देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 1.13 प्रतिशत है।

देश भर में जाँच क्षमता का विस्तार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 12,08,274 जाँच की गई हैं। भारत में अब तक कुल 54.30 करोड़ (54,30,14,076) जाँच की गई हैं।

देश भर में जाँच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर इस समय 2.11 प्रतिशत है, जो पिछले 80 दिनों से तीन प्रतिशत से नीचे बनी हुई है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.26 प्रतिशत दर्ज की गई। दैनिक पॉजिटिविटी दर भी पिछले 14 दिनों से तीन प्रतिशत से नीचे और 97 दिनों से लगातार पांच प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1754430

कोविड-19 टीकाकरण पर अपडेट

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 72.70 करोड़ से अधिक टीके की खुराक प्रदान की गई

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी 4.90 करोड़ से अधिक शेष व अप्रयुक्त टीके उपलब्ध है, 8 लाख से अधिक खुराकें भेजे जाने की प्रकिया में है

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके प्रदान करके उन्हें पूर्ण सहयोग दे रही है। टीके की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार टीका निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क प्रदान करेगी।

टीके की खुराकें

(13 सितंबर, 2021 तक)

अब तक की गई आपूर्ति

72,70,48,325

भेजे जाने की प्रक्रिया में

8,25,000

शेष व अप्रयुक्त टीके की खुराकें   

4,90,36,525

 

केंद्र सरकार द्वारा अब तक निःशुल्क और अन्य माध्यमों से टीके की 72.70 करोड़ से अधिक (72,70,48,325) खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई गई हैं। इसके अतिरिक्त 8 लाख (8,25,000) से अधिक खुराकें भेजे जाने की प्रक्रिया में है।

अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की 4.90 करोड़ से अधिक (4,90,36,525) अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें उपलब्‍ध हैं, जिन्हें लगाया जाना है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1754426

 

महत्वपूर्ण ट्वीट

***

एमजी/एएम/एसके



(Release ID: 1754627) Visitor Counter : 243