PIB Headquarters
azadi ka amrit mahotsav

कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन

प्रविष्टि तिथि: 12 SEP 2021 5:04PM by PIB Delhi

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0020FX3.png

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001BPSF.jpg

• देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक टीके की 73.82 करोड़ खुराकें दी गई हैं।

• पिछले 24 घंटों में 28,591 नए मामले सामने आए है।

• सक्रिय मामले कुल मामलों का 1.16 प्रतिशत है।

• भारत में सक्रिय मामले 3,84,921 हैं।

• मरीजों के ठीक होने की दर इस समय 97.51 प्रतिशत है।

• पिछले 24 घंटों में 34,848 मरीज ठीक हुए हैं, जिससे कुल स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,24,09,345 हो गई है।

• साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 2.17 प्रतिशत है जो कि पिछले 79 दिनों से 3 प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

• दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.87 प्रतिशत है, यह पिछले 13 दिनों से 3 प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

• अब तक कुल 54.18 करोड़ जांच की गई है।

 

#Unite2FightCorona#IndiaFightsCorona

पत्र सूचना कार्यालय

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय

भारत सरकार

Image

कोविड-19 पर अपडेट

भारत में कोविड-19 का कुल टीकाकरण कवरेज 73.82 करोड़ से अधिक हुआ

 

रोगियों के स्वस्थ होने की दर वर्तमान में 97.51 प्रतिशत है

पिछले 24 घंटों में 28,591 नये मामले सामने आए है

भारत में सक्रिय मामले 3,84,921 हैं जोकि कुल मामलों का 1.16 प्रतिशत है

साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 2.17 प्रतिशत है जो कि पिछले 79 दिनों से तीन प्रतिशत से कम पर बनी हुई है

पिछले 24 घंटों में 72,86,883 वैक्सीन की खुराक देने के साथ, भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अनंतिम रिपोर्टों के अनुसार 73.82 करोड़ (73,82,07,378) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 75,25,766 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार है:

स्वास्थ्यकर्मी (एचसीडब्ल्यू)

पहली खुराक

1,03,63,703

दूसरी खुराक

85,87,937

अग्रिम मोर्चे के कार्यकर्ता (एफएलडब्ल्यू)

पहली खुराक

1,83,36,456

दूसरी खुराक

1,39,91,469

 

18-44 वर्ष का आयु वर्ग

पहली खुराक

29,67,71,856

दूसरी खुराक

4,28,38,102

 

45-59 वर्ष का आयु वर्ग

पहली खुराक

14,29,08,025

दूसरी खुराक

6,25,11,101

 

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक

9,27,21,925

दूसरी खुराक

4,91,76,804

कुल

73,82,07,378

 

 

केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण की गति को तेज करने और इसके दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

पिछले 24 घंटों में 34,848 रोगियों के स्वस्थ होने के साथ स्वस्थ होने वाले लोगों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,24,09,345 हो गई है।

परिणामस्वरूप, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.51 प्रतिशत है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0017B3H.jpg

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले लगातार 77 दिनों से 50,000 से कम दैनिक नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

पिछले 24 घंटे में 28,591 नये मामले सामने आए है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002MRPJ.jpg

वर्तमान में सक्रिय मामले 3,84,921 हैं। वर्तमान में सक्रिय मामले देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 1.16 प्रतिशत है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0030NW7.jpg

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 15,30,125 जांच की गई हैं। भारत में अब तक कुल 54.18 करोड़ (54,18,05,829) जांच की गई हैं।

देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर इस समय 2.17 प्रतिशत है, जो पिछले 79 दिनों से तीन प्रतिशत से नीचे बनी हुई है दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.87 प्रतिशत दर्ज की गई। दैनिक पॉजिटिविटी दर भी पिछले 13 दिनों से तीन प्रतिशत से नीचे और 96 दिनों से लगातार पांच प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1754293

राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की उपलब्धता पर अपडेट

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 72.21 करोड़ से अधिक टीके की खुराक प्रदान की गई

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी 5.16 करोड़ से अधिक शेष व अप्रयुक्त टीके उपलब्ध है, 57 लाख से अधिक खुराकें भेजे जाने की प्रक्रिया में है

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके प्रदान करके उन्हें पूर्ण सहयोग दे रही है। टीके की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार टीका निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क प्रदान करेगी।

टीके की खुराकें

(12 सितंबर 2021 तक)

अब तक की गई आपूर्ति

72,21,17,085

भेजे जाने की प्रक्रिया में

57,56,240

शेष व अप्रयुक्त टीके की खुराकें

5,16,66,835

 

 

केंद्र सरकार द्वारा अब तक निःशुल्क और अन्य माध्यमों से टीके की 72.21 करोड़ से अधिक (72,21,17,085) खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई गई हैं।

अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की 5.16 करोड़ से अधिक (5,16,66,835) अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें उपलब्ध है, जिन्हें लगाया जाना है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1754290

सस्ती और पर्यावरण के अनुकूल सेलाइन गार्गल आरटी-पीसीआर तकनीक की जानकारी एमएसएमई मंत्रालय को हस्तांतरित

 

सेलाइन गार्गल आरटी-पीसीआर पद्धति विशेष रूप से ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में त्वरित, नागरिक-अनुकूल कोविड-19 जांच के लिए कार्यान्वित की जानी चाहिए: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

सेलाइन गार्गल आरटी-पीसीआर की नवीन तकनीक का व्यापक पैमाने पर उत्पादन करने के लिए सभी पात्र पार्टियों को लाइसेंस दिया जा सकता है: सीएसआईआर-नीरी

कोविड-19 के खिलाफ भारत की लड़ाई में एक उल्लेखनीय कदम उठाते हुए, वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के तहत नागपुर स्थित राष्ट्रीय पर्यावरणगत इंजीनियरिंग अनुसंधान संस्थान (एनईईआरआई) ने स्वदेशी रूप से विकसित सेलाइन गार्गल (नमक के पानी के गरारे) आरटी-पीसीआर तकनीक जिसका उपयोग कोविड-19 नमूनों के परीक्षण के लिए उपयोग किया जाता है, की जानकारी हस्तांतरित कर दी है। सेलाइन गार्गल आरटी-पीसीआर प्रौद्योगिकी सरल, त्वरित, सस्ती, रोगी के अनुकूल और आरामदायक है; यह त्वरित जांच परिणाम भी उपलब्ध कराती है और न्यूनतम बुनियादी ढांचा आवश्यकताओं को देखते हुए ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों के लिए सर्वथा उपयुक्त है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1754329

महत्वपूर्ण ट्वीट



 

***

एमजी/एएम/एसके


(रिलीज़ आईडी: 1754610) आगंतुक पटल : 344
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English