रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

सेना प्रमुख ने चंडी मंदिर मिलिट्री स्टेशन का दौरा किया

प्रविष्टि तिथि: 10 SEP 2021 5:20PM by PIB Delhi

सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने दिनांक 10 सितम्‍बर, 2021 को चंडीमंदिर में पश्चिमी कमान मुख्यालय का दौरा किया। सेना प्रमुख को पश्चिमी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आर पी सिंह द्वारा विभिन्न अभियानगत और प्रशिक्षण संबंधी मुद्दों पर ताज़ा जानकारी प्रदान की गई। सेना प्रमुख ने पश्चिमी कमान के अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्हें गर्व के साथ सेवा करने और सैन्य लोकाचार एवं भारतीय सेना की समृद्ध संस्कृति को बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया। भारतीय सेना द्वारा किए जा रहे विभिन्न आधुनिकीकरण उपायों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सैनिकों को सूचना प्रौद्योगिकी में नवीनतम रुझानों, उभरते साइबर खतरों और इनसे निपटने के उपायों के साथ खुद को अपडेट रखना चाहिए।

बाद में सेना प्रमुख ने कोविडमहामारी की वजह से लगाए गए प्रतिबंधों के बावजूद युद्ध संबंधी तैयारी की उच्च स्थिति बनाए रखने में उनकी व्यावसायिकता और निडर भावना के लिए सराहना करते हुए सैनिकों के साथ बातचीत की। उन्होंने सभी रैंकों को उत्साह के साथ काम करना जारी रखने और भविष्य की किसी भी सैन्य अभियानगत चुनौतियों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।

IMG_256

IMG_256

एमजी/एएम/एब/वाईबी


(रिलीज़ आईडी: 1753973) आगंतुक पटल : 339
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Punjabi