रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

आईएनएस तबर ने मिस्र की नौसेना के साथ समुद्री साझेदारी अभ्यास किया

प्रविष्टि तिथि: 07 SEP 2021 4:58PM by PIB Delhi

05 सितंबर, 2021 को अलेक्जेंड्रिया के बंदरगाह से निकलने पर, आईएनएस तबर ने भूमध्य सागर में मिस्र की नौसेना के एक फ्रंटलाइन फ्रिगेट ईएनएस अलेक्जेंड्रिया के साथ एक समुद्र साझेदारी अभ्यास किया।


https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pix(1)GL28.jpeg


इस युद्धाभ्यास में अनेक गतिविधियाँ शामिल थीं जिनमें नौसैनिक अभियानों की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल थी। इनमें असममित खतरे के वातावरण से निकलने के लिए अभ्यास, समुद्र में संदिग्ध जहाजों को रोकने के अभियान, संचार प्रक्रियाएं, समुद्र में पैदा होने वाली विभिन्न स्थितियों के अनेक आयामों संयुक्त अभ्यास और समुद्री अभ्यास में पुनःपूर्ति जैसे आयाम शामिल हैं। अभ्यास का मुख्य आकर्षण क्रॉस-डेक हेलो ऑपरेशन था जिसमें दो जहाजों के बीच हेलो रिकवरी प्रक्रियाएं और एयरबोर्न लाइट रिप्लेनिशमेंट अभ्यास शामिल थे।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pix(3)(1)Q8WA.jpeg

यह अभ्यास दोनों नौसेनाओं के बीच अंतरसंचालनीयता बढ़ाने में काफी फायदेमंद था और इसने भविष्य में आम समुद्री खतरों के खिलाफ संयुक्त अभियानों के दायरे को व्यापक किया। नौसैनिक रिवाज के अनुसार, दोनों जहाजों के बीच 'स्टीम पास्ट' के साथ समुद्री साझेदारी अभ्यास का समापन हुआ।

एमजी/एएम/एबी


(रिलीज़ आईडी: 1753063) आगंतुक पटल : 289
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Punjabi