PIB Headquarters

कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन

Posted On: 10 AUG 2021 7:31PM by PIB Delhi

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0020FX3.png

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001BPSF.jpg

  • पिछले 24 घंटे में भारत में 28,204 नए मामले सामने आए; 147 दिन में सबसे कम
  • भारत में सक्रिय मामलों की संख्या 3,88,508; 139 दिन में सबसे कम
  • सक्रिय मामले कुल मामलों का 1.21% हैं; मार्च 2020 के बाद सबसे कम
  • अब तक का सबसे ऊंचा रिकवरी रेट; वर्तमान में 97.45%
  • देश में अब तक कुल 3,11,80,968 लोग स्वस्थ हुए
  • पिछले 24 घंटे में 41,511 मरीज स्वस्थ हुए
  • राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक टीके की 51.45 करोड़ खुराकें लगाई जा चुकी हैं
  • साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 5% के नीचे बना हुआ है, वर्तमान में 2.36% है
  • दैनिक पॉजिटिविटी रेट 1.87% है; बीते 15 दिनों से  3% से कम है
  • जांच की क्षमता में पर्याप्त बढ़ोतरी हुई है- (कुल) 48.32 करोड़ जांच की गई है

#Unite2FightCorona

#IndiaFightsCorona

 

पत्र सूचना कार्यालय

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय

भारत सरकार

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003CC94.jpg

 

 

कोविड-19 टीकाकरण अपडेट

राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों को 52.56 करोड़ से अधिक टीके उपलब्ध कराए गए

राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों तथा निजी अस्पतालों के पास अभी भी 2.07 करोड़ से अधिक अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें मौजूद हैं, जो लगाई जानी हैं

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में, भारत सरकार राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क टीका उपलब्ध कराते हुए उनकी सहायता करती आ रही है। कोविड-19 टीकाकरण अभियान के सार्वभौमिकरण के नए चरण में, केन्द्र सरकार देश में टीका विनिर्माताओं द्वारा उत्पादित टीकों के 75 प्रतिशत की खरीद करेगी और राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों को आपूर्ति (नि:शुल्क) करेगी।

 

टीकों की खुराकें

(10 अगस्त, 2021 तक)

आपूर्ति की गई

52,56,35,710

प्रक्रियारत

48,43,100

खपत

51,09,58,562

शेष उपलब्ध

2,07,55,852

 

अभी तक राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों को, सभी स्रोतों से, 52.56 करोड़ से अधिक (52,56,35,710) टीके उपलब्ध कराए गए हैं और 48,43,100 टीके उपलब्ध कराए जाने की प्रक्रिया प्रगति में है।

इनमें से अपव्यय सहित कुल 51,09,58,562 टीकों की (आज सुबह 8 बजे तक उपलब्ध डाटा के अनुसार) खपत हुई है।

राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों तथा निजी अस्पतालों के पास अभी भी 2.07 करोड़ (2,07,55,852) से अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल की हुई खुराकें उपलब्ध हैं।

ज्यादा जानकारी के लिएhttps://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1744307

 

महत्वपूर्ण ट्वीट्स

 

*****

एमजी/एएम/आरकेएस/एसएस
 



(Release ID: 1744688) Visitor Counter : 390