PIB Headquarters

कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन

Posted On: 07 AUG 2021 4:29PM by PIB Delhi

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0020FX3.png

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001BPSF.jpg

  • राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत भारत ने 50करोड़ से ज्यादा खुराकों के महत्वपूर्ण लक्ष्य को पार कर लिया है
  • देश में अब तक 3,10,55,861 लोग स्वस्थ हो चुके हैं
  • अभी रिकवरी दर 97.37 प्रतिशत है
  • पिछले 24 घंटों में 40,017 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं
  • पिछले 24 घंटों के दौरान 38,628 नए मामले सामने आए
  • भारत में अभी कुल सक्रिय मामले 4,12,153 हैं
  • सक्रिय मामले कुल मामलों का 1.29 प्रतिशत हैं
  • साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है, अभी 2.39 प्रतिशत है
  • दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.21 प्रतिशत है, यह पिछले 12 दिन से 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है
  • जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया गया है, (कुल) 47.83 करोड़ जांच की गई हैं

 

#Unite2FightCorona#IndiaFightsCorona

पत्र सूचना कार्यालय

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय

भारत सरकार

Image

Image

Image

कोविड-19 अपडेट

भारत ने कोविड-19 टीकाकरण कवरेज में 50 करोड़ की अहम उपलब्धि हासिल की

बीते 24 घंटे में लगभग 50 लाख वैक्सीन की खुराकें लगाई गईं

रिकवरी दर 97.37 प्रतिशत है

पिछले 24 घंटों में दैनिक नये मामलों की संख्या 38,628 दर्ज

भारत में सक्रिय मामले इस समय 4,12,153 हैं, जो कुल मामलों का 1.29 प्रतिशत हैं

दैनिक पॉजीटिविटी दर (2.21प्रतिशत), जो 12 दिन से लगातार तीन प्रतिशत से नीचे कायम

भारत में कोविड-19 टीकाकरण कवरेज ने कल 50 करोड़ की अहम उपलब्धि प्राप्त की।आज सुबह सात बजे तक मिली अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल 58,08,344 सत्रों के जरिये टीके की कुल 50,10,09,609 खुराकें लगाई गईं। पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 49,55,138 खुराकें दी गईं।इनमें शामिल हैः

 

स्वास्थ्यकर्मी

पहली खुराक  

1,03,28,986

दूसरी खुराक

79,53,278

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहलीखुराक

1,82,06,470

दूसरी खुराक

1,16,55,584

18-44 साल आयु वर्ग

पहली खुराक

17,26,01,639

दूसरी खुराक

1,12,87,774

45-59 साल आयु वर्ग

पहली खुराक

11,08,54,315

दूसरी खुराक

4,19,57,311

60 साल से ऊपर

पहली खुराक

7,80,50,150

दूसरी खुराक

3,81,14,102

कुल

50,10,09,609

 

सभी को कोविड-19 के टीके का नया चरण 21 जून 2021 से शुरू किया गया है। केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण की गति को तेज करने और इसके दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस महामारी की शुरुआत से संक्रमित हुए लोगों में से 3,10,55,861 लोग पहले ही कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 40,017 मरीज ठीक हुए हैं। समग्र रूप से यह रिकवरी दर 97.37% है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001GRSO.jpg

 

भारत में पिछले 24 घंटे 38,628 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

पिछले 41 दिन से रोजाना दर्ज किए जाने वाले मामलों की संख्या 50,000 से कम है। यह केंद्र एवं राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के निरंतर और मिले-जुले प्रयासों का परिणाम है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002UK97.jpg

भारत के सक्रिय मामलों की संख्या इस समय 4,12,153 है और सक्रिय मामले देश के कुल पॉजिटिव केसों का 1.29% है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003W0SG.jpg

देश में जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, जिसके सिलसिले में देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 17,50,081जांचें की गईं। आमूल रूप से भारत ने अब तक 47.83 करोड़ से अधिक (47,83,16,964)जांचें की हैं।

एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजीटिविटी दर 2.39प्रतिशत है। आज दैनिक पॉजीटिविटी दर 2.21प्रतिशत रही। दैनिक पॉजीटिविटी दर पिछले 12 दिनों से 3 प्रतिशत और लगातार 61दिनों से पांच प्रतिशत से नीचे कायम है।

ज्यादा जानकारी के लिए देखेः https://pib.gov.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1743457

कोविड-19 टीकाकरण अपडेट

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की 51.66 करोड़ से अधिक खुराकें दी गईं

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों तथा निजी अस्पतालों के पास अब भी टीके की 2.29 करोड़ से अधिक अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल की हुई खुराकें मौजूद, जिन्हें लगाया जाना है

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के तौर परभारत सरकार, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके उपलब्ध कराकर उनकी मदद कर रही है। सबको टीका उपलब्ध कराने से जुड़े कोविड-19 टीकाकरण अभियान के नए चरण के तहत केंद्र सरकार देश में टीका विनिर्माताओं की ओर से उत्पादित 75 प्रतिशत टीकों को खरीदेगी और उनकी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को (नि:शुल्क) आपूर्ति करेगी।

 

टीके की खुराक

( 07अगस्त, 2021 तक की स्थिति)

आपूर्ति

51,66,13,680

प्रक्रियारत

55,52,070

खपत

49,74,90,815

शेष उपलब्ध

2,29,36,394

 

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 51.66 करोड़ (51,66,13,680) से अधिक टीके की खुराक सभी स्रोतों के माध्यम से प्रदान की जा चुकी है और 55,52,070 और खुराक भेजे जाने के लिए तैयार हैं।

आज आठ बजे सुबह तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक उपरोक्त खुराकों में से व्यर्थ नुकसान हो जाने वाली खुराकों को मिलाकर कुल 49,74,90,815 खुराकों की खपत हो चुकी है।

अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों तथा निजी अस्पतालों के पास कोविड-19 टीके की 2.29 करोड़ से अधिक (2,29,36,394) अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल की हुई खुराकें बची हैं, जिन्हें लगाया जाना है।

ज्यादा जानकारी के लिएः https://pib.gov.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1743457

 

प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) के लाभार्थियों के साथ बातचीत की

राज्य में लगभग 5 करोड़ लोगों को पीएमजीकेएवाई का लाभ मिल रहा है

बाढ़ और बारिश की कठिन परिस्थिति में भारत सरकार और पूरा देश मध्यप्रदेश के साथ खड़ा है: प्रधानमंत्री

कोरोना संकट से निपटने की रणनीति के अंतर्गत भारत ने गरीबों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है: प्रधानमंत्री

80 करोड़ से अधिक नागरिकों को न केवल मुफ्त राशन मिल रहा है, बल्कि 8 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को मुफ्त गैस सिलेंडर भी मिला है

20 करोड़ से अधिक महिलाओं के जन-धन खातों में सीधे 30 हजार करोड़ रुपये भेजे गए

मजदूरों और किसानों के खातों में हजारों करोड़ रुपए भेजे गए, एक दिन के बाद अगली क़िस्त जारी की जाएगी

 

'डबल-इंजन सरकारों' में, राज्य सरकारें; केंद्र सरकार की योजनाओं का पूरक बनते हुए उनमें और सुधार करती हैं तथा उनकी शक्ति में वृद्धि करती है: प्रधानमंत्री

श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्य प्रदेश बहुत पहले ही बीमारू राज्य की छवि से आगे निकल चुका है: प्रधानमंत्री

पहले कभी कोई सुविधा नहीं दी जाती थी, सिर्फ झूठी सहानुभूति; जमीन से उठने वाले लोगों की कार्यशैली अलग है, हमने इन मुश्किलों का सामना किया है: प्रधानमंत्री

हाल के वर्षों में गरीबों को मजबूत और सशक्त बनाने के लिए वास्तविक और सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं: प्रधानमंत्री

आने वाले त्योहारों के दौरान कुछ स्थानीय हस्तशिल्प उत्पाद खरीदें और कोरोना सावधानियों को न भूलें: प्रधानमंत्री

 

कोरोना महामारी को सदी में एक बार आने वाली आपदा बताते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरा देश इस चुनौती से लड़ने के लिए एकजुट है। उन्होंने इस बात को दोहराया कि इस संकट से निपटने के लिए भारत ने अपनी रणनीति में गरीबों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। पहले दिन से ही गरीबों व श्रमिकों के भोजन और रोजगार की चिंता की गई। न केवल 80 करोड़ से अधिक नागरिकों को निःशुल्क राशन मिल रहा है, बल्कि 8 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को निःशुल्क गैस सिलेंडर भी मिला। 20 करोड़ से अधिक महिलाओं के जन-धन खातों में सीधे 30 हजार करोड़ रुपये की राशि भेजी गई। इसी प्रकार, श्रमिकों और किसानों के खातों में हजारों करोड़ रुपये की राशि भेजी गई। उन्होंने 9 अगस्त को लगभग 10-11 करोड़ किसान परिवारों के बैंक खातों में हजारों करोड़ रुपये की राशि भेजे जाने के बारे में भी जानकारी दी।

 

ज्यादा जानकारी के लिएः https://pib.gov.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1743457

प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठः https://pib.gov.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1743517

 

महत्वपूर्ण ट्वीट

 

*********

एसजी/एएम/एएस



(Release ID: 1743738) Visitor Counter : 236