PIB Headquarters
कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन
Posted On:
29 JUL 2021 5:23PM by PIB Delhi


- राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 45.07 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं
- देश में अब तक कुल 3,07,01,612 लोग स्वस्थ हो चुके हैं
- रिकवरी रेट वर्तमान में 97.38 प्रतिशत
- पिछले 24 घंटों के दौरान 38,465 मरीज स्वस्थ हुए
- भारत में पिछले 24 घंटे के दौरान 43,509 नए मामले सामने आए
- वर्तमान में देश में सक्रिय मामले 4,03,840 हैं
- सक्रिय मामले कुल मामलों का 1.28 प्रतिशत
- साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुआ है, वर्तमान में यह 2.38 प्रतिशत
- दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.52 प्रतिशत, जो लगातार 5 प्रतिशत से कम बनी हुई है
- परीक्षण क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई - कुल 46.26 करोड़ नमूनों की जांच की गई
|
#Unite2FightCorona #IndiaFightsCorona
पत्र सूचना कार्यालय
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
भारत सरकार



कोविड-19 अपडेट
- भारत के कुल कोविड-19 टीकाकरण ने 45 करोड़ का आंकड़ा पार किया
- पिछले 24 घंटों में 43 लाख से अधिक टीके की खुराक दी गई
- रिकवरी दर 97.38 प्रतिशत हुई
- पिछले 24 घंटों के दौरान 43,509 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए
- भारत में वर्तमान में कुल मामलों में सक्रिय मामलों (4,03,840) की हिस्सेदारी 1.28 प्रतिशत है
- लगातार 52 दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी दर (2.52 प्रतिशत) 5 प्रतिशत से कम बनी हुई है
भारत में कोविड-19 टीकाकरण का आंकड़ा 45 करोड़ के अहम स्तर को पार कर गया है। आज सुबह 8 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के मुताबिक 54,11,501 सत्रों के माध्यम से टीकों की कुल 45,07,06,257 डोज लगा दी गई हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान टीकों की 43,92,697 डोज लगाई गई हैं।
इनमें शामिल हैं :
|
एचसीडब्ल्यू
|
पहली खुराक
|
1,02,96,166
|
|
दूसरी खुराक
|
77,71,787
|
|
एफएलडब्ल्यू
|
पहली खुराक
|
1,79,14,176
|
|
दूसरी खुराक
|
1,10,81,579
|
|
आयु समूह 18-44 वर्ष
|
पहली खुराक
|
14,68,84,314
|
|
दूसरी खुराक
|
72,09,744
|
|
आयु समूह 45-59 वर्ष
|
पहली खुराक
|
10,30,99,861
|
|
दूसरी खुराक
|
3,68,42,675
|
|
60 वर्ष से ज्यादा
|
पहली खुराक
|
7,43,50,754
|
|
दूसरी खुराक
|
3,52,55,201
|
|
कुल
|
45,07,06,257
|
कोविड-19 टीके की व्यापक उपलब्धता से जुड़ा नया चरण 21 जून, 2021 से शुरू हुआ है। केन्द्र सरकार देश भर में कोविड-19 टीकाकरण की गति और उसका दायरा बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
महामारी की शुरुआत से अभी तक संक्रमित लोगों में से 3,07,01,612 लोग पहले ही कोविड-19 से उबर चुके हैं और पिछले 24 घंटों के दौरान 38,465 ठीक हो गए। इस प्रकार ठीक होने की दर 97.38 प्रतिशत के स्तर पर है।

पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में दैनिक नए मामले 43,509 दर्ज किए गए।
लगातार 32 दिनों से दैनिक नए मामले 50,000 के स्तर से नीचे बने हुए हैं। यह केन्द्र और राज्यों/ यूटी द्वारा किए गए निरंतर और सहयोगपूर्ण प्रयासों का परिणाम है।

भारत के सक्रिय मामले 4,03,840 के स्तर पर बने हुए हैं और अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों में सक्रिय मामलों की हिस्सेदारी 1.28 प्रतिशत है।

देश भर में परीक्षण क्षमता में खासी बढ़ोतरी के साथ, पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कुल 17,28,795 परीक्षण कराए गए। भारत में अभी तक कुल 46 करोड़ (46,26,29,773) परीक्षण हो चुके हैं।
जहां एक तरफ देश में परीक्षण क्षमता में बढ़ोतरी हुई है, वहीं, वर्तमान में साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 2.38 प्रतिशत के स्तर पर है, जबकि आज दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.52 प्रतिशत रही । लगातार 52 दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी दर 5 प्रतिशत से कम बनी हुई है ।
विस्तृत जानकारी के लिए : https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1740249
कोविड-19 टीकाकरण अपडेट
राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को टीके की 47.48 करोड़ से अधिक खुराक प्रदान की गईं
राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अब भी टीके की 2.88 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध हैं, जिनका अभी इस्तेमाल किया जाना है
राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत भारत सरकार राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके उपलब्ध कराकर उनकी मदद कर रही है। सबको टीका उपलब्ध कराने से जुड़े कोविड-19 टीकाकरण अभियान के नए चरण के तहत केंद्र सरकार देश में टीका विनिर्माताओं द्वारा उत्पादित 75 प्रतिशत टीके खरीदेगी और उनकी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को (नि:शुल्क) आपूर्ति करेगी।
|
टीके की खुराक
|
29 जुलाई, 2021
|
|
|
|
|
आपूर्ति
|
47,48,77,490
|
|
|
|
|
प्रक्रिया प्रगति में
|
53,05,260
|
|
|
|
|
खपत
|
44,74,97,240
|
|
|
|
|
शेष खुराक उपलब्ध
|
2,88,55,050
|
भारत सरकार ने अब तक राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को कोविड टीके की 47.48 करोड़ से अधिक खुराक (47,48,77,490) सभी स्रोतों के माध्यम से प्रदान की है। इसके अलावा टीके की 53,05,260 खुराक प्रक्रियारत हैं।
आज सुबह आठ बजे उपलब्ध आंकड़े के अनुसार इनमें बर्बाद सहित कुल 44,74,97,240 खुराक की खपत हुई है।
राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अब भी टीके की 2.88 करोड़ से अधिक (2,88,55,050) खुराक उपलब्ध हैं जो बची हुई हैं, जिनका अभी इस्तेमाल किया जाना है।
विस्तृत जानकारी के लिए : https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1740221
भारत सरकार ने चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक फैसला लिया
वर्तमान शैक्षणिक वर्ष 2021-22 से स्नातक और स्नातकोत्तर मेडिकल/ डेंटल कोर्स (एमबीबीएस/ एमडी/ एमएस/ डिप्लोमा/ बीडीएस/ एमडीएस) के लिए अखिल भारतीय कोटा (एआईक्यू) योजना में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को 27 प्रतिशत और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) को 10 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा
इससे लगभग 5,550 विद्यार्थी लाभान्वित होंगे
सरकार पिछड़े वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, दोनों को उपयुक्त आरक्षण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शैक्षणिक वर्ष 2021-22 से स्नातक और स्नातकोत्तर मेडिकल/डेंटल कोर्स (एमबीबीएस/एमडी/ एमएस/डिप्लोमा/बीडीएस/एमडीएस) के लिए अखिल भारतीय कोटा (एआईक्यू) योजना में ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने का एक ऐतिहासिक फैसला लिया है।
माननीय प्रधानमंत्री ने 26 जुलाई (सोमवार), 2021 को हुई बैठक में संबंधित मंत्रालयों को लंबे समय से लंबित इस मुद्दे का एक प्रभावी समाधान प्रदान के निर्देश दिए थे।
इस फैसले से हर साल लगभग 1500 ओबीसी विद्यार्थियों को एमबीबीएस में और 2500 ओबीसी विद्यार्थियों को स्नातकोत्तर में तथा 550 ईडब्ल्यूएस विद्यार्थियों को एमबीबीएस में और लगभग 1000 ईडब्ल्यूएस विद्यार्थियों को स्नातकोत्तर में लाभ मिलेगा।
विस्तृत जानकारी के लिए : https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1740391
कोविड-19 मामलों में आई तेजी को देखते हुये केंद्र एक उच्चस्तरीय दल केरल रवाना करेगा
कोविड-19 से निपटने के लिये केंद्रीय दल राज्य के जन स्वास्थ्य कार्यों को कारगर बनाने में मदद करेगा
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने फैसला किया है कि विशेषज्ञों का एक उच्चस्तरीय दल तुरंत केरल रवाना किया जायेगा। यह दल केरल के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ सहयोग करेगा, ताकि वहां कोविड-19 से कारगर तरीके से निपटा जा सके। उल्लेखनीय है कि केरल में कोविड मामले रोज तेजी से बढ़ रहे हैं।
केरल रवाना होने वाले केंद्रीय दल में छह सदस्यों को रखा गया है। इनका नेतृत्व राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) के निदेशक डॉ. एसके सिंह कर रहे हैं। दल 30 जुलाई, 2021 को केरल पहुंचेगा और कुछ जिलों का दौरा करेगा।
विस्तृत जानकारी के लिए :https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1740214
आयुष मंत्रालय ने कोविड-19 के इलाज में एनआईसीई के निराधार दावे का जोरदार खंडन किया
कोविड के इलाज के लिए कुछ भ्रामक दावे प्राकृतिक चिकित्सा से संबंधित नेटवर्क एनआईसीई (नेटवर्क ऑफ इन्फ्लुएंजा केयर एक्सपर्ट्स) द्वारा किए गए हैं। इस दावे को कुछ मीडिया प्लेटफॉर्म द्वारा बिना तथ्यों के सत्यापन के प्रकाशित किया गया है। एनआईसीई ने जो मुख्य दावा किया है वह है कोविड-19 के उपचार के लिए एक प्रोटोकॉल विकसित करने के संबंध में है जिसे आयुष मंत्रालय द्वारा स्वीकृत बताया है। हालांकि, सच्चाई यह है कि दावेदार ने अनैतिक और भ्रामक रूप से इसके लिए आयुष मंत्रालय की मंजूरी को जिम्मेदार ठहराया है। आयुष मंत्रालय ने इस गलत दावे को खंडन करते हुए कहा है कि वह एनआईसीई के ऐसे सभी दावों का पुरजोर खंडन करता है और संबंधित समाचारों के प्रकाशन को पूरी तरह से भ्रामक और निराधार मानता है।
आयुष मंत्रालय यह भी स्पष्ट करता है कि उक्त एजेंसी, एनआईसीई ने तथाकथित प्रोटोकॉल के लिए आयुष मंत्रालय को कोई आवेदन नहीं दिया था। अगर एनआईसीई द्वारा कोविड-19 उपचार/प्रबंधन से संबंधित कोई प्रस्ताव मंत्रालय को दिया जाता है, तो इसकी अंतःविषय तकनीकी समीक्षा समिति (आईटीआरसी) द्वारा पूरी तरह से जांच की जाएगी। इस तरह के सत्यापन के लिए समिति के पास एक सुव्यवस्थित और सख्त वैज्ञानिक जांच प्रक्रिया है। इस समिति के अनुमोदन के बिना, कोई भी आयुष धारा से संबंधित एजेंसी प्रोटोकॉल विकसित करने का दावा नहीं कर सकती है। एनआईसीई ने कोविड-19 उपचार के लिए आयुष मंत्रालय द्वारा अनुमोदित प्राकृतिक चिकित्सा-आधारित प्रोटोकॉल विकसित करने का दावा करते हुए एक बहुत ही अनैतिक, अवैध और निराधार काम किया है। मंत्रालय की स्पष्ट अनुमति के बिना मंत्रालय के नाम का उपयोग करने का उसका कार्य भी उतना ही गंभीर है।
विस्तृत जानकारी के लिए : https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1740246
महत्वपूर्ण ट्वीट्स
****
एमजी/एएम/डीवी/डीए
(Release ID: 1740429)
Visitor Counter : 428