PIB Headquarters

कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन

Posted On: 28 JUL 2021 6:26PM by PIB Delhi

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0020FX3.png

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001BPSF.jpg

 

  • राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 44.61 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं
  • देश में अब तक कुल 3,06,63,147 लोग स्वस्थ हो चुके हैं
  • रिकवरी रेट वर्तमान में 97.39 प्रतिशत
  • पिछले 24 घंटों के दौरान 41,678 मरीज स्वस्थ हुए
  • भारत में पिछले 24 घंटे के दौरान 43,654 नए मामले सामने आए
  • वर्तमान में देश में सक्रिय मामले 3,99,436 हैं
  • सक्रिय मामले कुल मामलों का 1.27 प्रतिशत
  • साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुआ है, वर्तमान में यह 2.36 प्रतिशत
  • दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.51 प्रतिशत, जो लगातार 5 प्रतिशत से कम बनी हुई है
  • परीक्षण क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई - कुल 46.09 करोड़ नमूनों की जांच की गई

 

#Unite2FightCorona #IndiaFightsCorona

पत्र सूचना कार्यालय

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय

भारत सरकार

 

Image

Image

Image

 

कोविड-19 अपडेट

· भारत के कुल कोविड-19 टीकाकरण ने 44.61 करोड़ का आंकड़ा पार किया

· पिछले 24 घंटों में 40 लाख से अधिक टीके की खुराक दी गई

· सुधार की दर 97.39 प्रतिशत हुई

· पिछले 24 घंटों के दौरान 43,654 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए

· भारत में वर्तमान में कुल मामलों में सक्रिय मामलों (3,99,436) की हिस्सेदारी 1.27 प्रतिशत है

  • लगातार 51 दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी दर (2.51 प्रतिशत) 5 प्रतिशत से कम बनी हुई है

भारत में कोविड-19 टीकाकरण का आंकड़ा 44.61 करोड़ के अहम स्तर को पार कर गया है। आज सुबह 8 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के मुताबिक, 53,73,439 सत्रों के माध्यम से टीकों की कुल 44,61,56,659 डोज लगा दी गई हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान टीकों की 40,02,358 डोज लगाई गई हैं।

इनमें शामिल हैं :

एचसीडब्ल्यू

पहली खुराक

1,02,93,723

दूसरी खुराक

77,53,002

एफएलडब्ल्यू

पहली खुराक

1,79,07,362

दूसरी खुराक

1,10,20,080

आयु समूह 18-44 वर्ष

पहली खुराक

14,44,83,609

दूसरी खुराक

68,86,188

आयु समूह 45-59 वर्ष

पहली खुराक

10,25,21,263

दूसरी खुराक

3,62,42,655

60 वर्ष से ज्यादा

पहली खुराक

7,41,18,104

दूसरी खुराक

3,49,30,673

कुल

44,61,56,659

कोविड-19 टीके की व्यापक उपलब्धता से जुड़ा नया चरण 21 जून, 2021 से शुरू हुआ है। केन्द्र सरकार देश भर में कोविड-19 टीकाकरण की गति और उसका दायरा बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

महामारी की शुरुआत से अभी तक संक्रमित लोगों में से 3,06,63,147 लोग पहले ही कोविड-19 से उबर चुके हैं और पिछले 24 घंटों के दौरान 41,678 लोग ठीक हो गए। इस प्रकार ठीक होने की दर 97.39 प्रतिशत के स्तर पर है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0012026.jpg

पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में दैनिक नए मामले 43,654 दर्ज किए गए।

लगातार 31 दिनों से दैनिक नए मामले 50,000 के स्तर से नीचे बने हुए हैं। यह केन्द्र और राज्यों/ यूटी द्वारा किए गए निरंतर और सहयोगपूर्ण प्रयासों का परिणाम है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002VZDW.jpg

भारत के सक्रिय मामले 3,99,436 के स्तर पर बने हुए हैं और अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों में सक्रिय मामलों की हिस्सेदारी 1.27  प्रतिशत है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0039MVE.jpg

देश भर में परीक्षण क्षमता में खासी बढ़ोतरी के साथ, पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कुल 17,36,857 परीक्षण कराए गए। भारत में अभी तक कुल 46 करोड़ (46,09,00,978) परीक्षण हो चुके हैं।

जहां एक तरफ देश में परीक्षण क्षमता में बढ़ोतरी हुई है, वहीं, वर्तमान में साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 2.36 प्रतिशत के स्तर पर है, जबकि आज दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.51 प्रतिशत रही । लगातार 51 दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी दर 5 प्रतिशत से कम बनी हुई है ।

विस्तृत जानकारी के लिए : https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1739768

 

कोविड-19 टीकाकरण की जानकारी

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की 46.23 करोड़ से अधिक खुराकें दी गईं

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों तथा निजी अस्पतालों के पास अब भी टीके की 2.18 करोड़ से अधिक अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल की हुई खुराकें मौजूद, जिन्हें लगाया जाना है

 

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निशुल्क कोविड वैक्सीन प्रदान करके उन्हें समर्थन दे रही है। टीकों की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार वैक्सीन निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर उन्हें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निशुल्क प्रदान करेगी।

वैक्सीन की खुराक

28 जुलाई, 2021 तक

 
 

 

 

 

अब तक हुई आपूर्ति

46,23,27,530

 

 

 

 

भेजे जाने को तैयार वैक्सीन की खुराकें

1,20,70,820

 

 

 

 

खपत

44,29,95,780

 

 

 

 

बची हुई वैक्सीन की खुराकें

2,18,10,422

 

 

 

 

 

केंद्र सरकार द्वारा सभी प्रकार के स्रोतों से अब तक वैक्सीन की 46.23 करोड़ से अधिक (46,23,27,530) खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को प्रदान की गई हैं। इसके अलावा 1,20,70,820 खुराकें भेजे जाने की तैयारी है। आज आठ बजे सुबह तक उपलब्ध आंकड़ों के हिसाब से उपरोक्त खुराकों में से खराब हो जाने वाली खुराकों को मिलाकर कुल 44,29,95,780 खुराकों की खपत हो चुकी है।

अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों तथा निजी अस्पतालों के पास कोविड-19 टीके की 2.18 करोड़ से अधिक (2,18,10,422) अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल की हुई खुराकें बची हैं, जिन्हें लगाया जाना है।

विस्तृत जानकारी के लिए : https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1739765

 

केंद्र ने राज्यों को सीरो-प्रिवलेंस के बारे में जिलास्तर पर डेटा इकट्ठा करने के लिए आईसीएमआर के साथ विचार-विमर्श कर राज्य विशेष सीरो-सर्वेक्षण करने की सलाह दी

 

इन निष्कर्षों से स्थानीय स्तर पर कोविड-19 प्रबंधन के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं में सहायता मिलेगी

 

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को सलाह दी है कि वे सीरो-प्रिवलेंसके बारे में जिलास्तर परडेटा इकट्ठा करने के लिए भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के साथ विचार-विमर्श कर सीरो-प्रिवलेंस सर्वेक्षण करें, जो स्थानीय स्तर पर सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिहाज से जरूरी है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव द्वारा सभी राज्यों के अपर मुख्य सचिव/प्रधान सचिव/सचिव (स्वास्थ्य) को लिखे गए पत्र में यह बात कही गई है।

 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आईसीएमआर द्वारा किए गए राष्ट्रीय सीरो-प्रिवलेंस सर्वेक्षण के चौथे दौर के निष्कर्षों का उल्लेख किया है और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को सलाह दी है कि वे आईसीएमआर के परामर्श से अपने स्वयं के राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में सीरो-प्रिवलेंस का अध्ययन करें। स्वास्थ्य मंत्रालय ने ऐसा इसलिए कहा कि ताकि इस तरह के अध्ययनों में एक मानकीकृत प्रोटोकॉल का पालन किया जाए, और संबंधित राज्य/केंद्र शासित प्रदेश इस तरह के अध्ययनों के निष्कर्षों का उपयोग कोविड-19 को लेकर एक सही, पारदर्शी और साक्ष्य-आधारित सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में किया जा सके।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001SSL3.jpg

 

विस्तृत जानकारी के लिए : https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1739981

 

सरकार बड़े पैमाने पर कोविड बीप सिस्टम का उत्पादन करने के लिए कदम उठा रही है - डॉ. जितेंद्र सिंह

कोविड बीप भारत का पहला स्वदेशी और किफायती वायरलेस सिस्टम है जो कोविड मरीजों के शारीरिक मापदंडों पर नजर रखता है

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा तथा अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज लोकसभा में एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि केंद्र सरकार कोविड बीप के उत्पादन के लिए बड़े पैमाने पर  कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि कोविड बीप भारत का पहला स्वदेशी और किफायती वायरलेस सिस्टम है जो कोविड मरीजों के शारीरिक मापदंडों पर नजर रखता है। कोविड बीप को ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज, हैदराबाद ने इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया और परमाणु ऊर्जा विभाग के सहयोग से विकसित किया है।

विस्तृत जानकारी के लिए : https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1740158

 

महत्वपूर्ण ट्वीट्स

 

*********

एमजी/एएम/डीवी

 


(Release ID: 1740184) Visitor Counter : 297