PIB Headquarters
कोविड-19 पर पीआईबी बुलेटिन
प्रविष्टि तिथि:
26 JUL 2021 8:42PM by PIB Delhi


- राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 43.51 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है
- देशभर में अब तक 3,05,79,106 करोना मरीज ठीक हो चुके हैं
- कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की दर 97.35% है
- पिछले 24 घंटे में 35,968 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं
- पिछले 24 घंटे में 39,361 कोरोना संक्रमित के नए मरीज मिले हैं
- भारत में अभी सक्रिय मरीजों की संख्या 4,11,189 है
- कोरोना के कुल मामलों में 1.31% सक्रिय केस हैं
- साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 5 प्रतिशत से कम रहा, यह अभी 2.31% है
- डेली पॉजिटिविटी रेट 3.41% है जो कि 5% से नीचे है
- टेस्टिंग दर भी बढ़ी है-45.74 करोड़ टेस्ट किए गए हैं (कुल)
|
#Unite2FightCorona#IndiaFightsCorona
प्रेस सूचना कार्यालय
सूचना और प्रसारण मंत्रालय
भारत सरकार



COVID-19 Update
भारत में कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 43.51 करोड़ को पार कर गया
रिकवरी रेट 97.35% हो गया है
पिछले 24 घंटों में कोरोना के 39,361 नए मामले सामने आए हैं
भारत में अभी सक्रिय (4,11,189) मामले हैं जो कुल मामलों का 1.31% है
डेली पॉजिटिविटी रेट (3.41%) लगातार 49वें दिन भई 5% से कम रही
भारत में कोविड-19 टीकाकरण का आंकड़ा कल 43.51 करोड़ के अहम स्तर को पार कर गया है। आज सुबह 8 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के मुताबिक 52,95,458 सत्रों के माध्यम से टीकों की कुल 43,51,96,001 खुराक लगा दी गई हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान टीकों की 18,99,874 खुराक लगाई गई हैं।
इनमें शामिल हैं:
|
स्वास्थ्यकर्मी
|
पहली खुराक
|
1,02,87,343
|
|
दूसरी खुराक
|
77,06,397
|
|
एफएलडब्ल्यू
|
पहली खुराक
|
1,78,56,000
|
|
दूसरी खुराक
|
1,08,45,879
|
|
आयु समूह 18-44 वर्ष
|
पहली खुराक
|
13,91,72,057
|
|
दूसरी खुराक
|
62,18,541
|
|
आयु समूह 45-59 वर्ष
|
पहली खुराक
|
10,09,68,508
|
|
दूसरी खुराक
|
3,45,89,799
|
|
60 वर्ष से ज्यादा
|
पहली खुराक
|
7,35,18,799
|
|
दूसरी खुराक
|
3,40,32,678
|
|
कुल
|
43,51,96,001
|
कोविड-19 टीके की व्यापक उपलब्धता से जुड़ा नया चरण 21 जून, 2021 से शुरू हुआ है। केन्द्र सरकार देश भर में कोविड-19 टीकाकरण की गति और उसका दायरा बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
महामारी की शुरुआत से अभी तक संक्रमित लोगों में से 3,05,79,106 लोग पहले ही कोविड-19 से स्वस्थ हो चुके हैं और पिछले 24 घंटों के दौरान 35,968 लोग ठीक हो गए। इस प्रकार ठीक होने की दर 97.35 प्रतिशत के स्तर पर है, जिससे लगातार बढ़ोतरी के रुझान का पता चलता है।

भारत में पिछले 24 घंटों में 39,361 नए मामले सामने आए हैं।
लगातार उनतीस दिनों से 50,000 से कम नए मामले सामने आए हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के निरंतर और सहयोगात्मक प्रयासों का परिणाम है।

भारत के सक्रिय मामले 4,11,189 के स्तर पर बने हुए हैं और अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों में सक्रिय मामलों की हिस्सेदारी 1.31 प्रतिशत है।

देश भर में परीक्षण क्षमता में खासी बढ़ोतरी के साथ, पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कुल 11,54,444 परीक्षण कराए गए। भारत में अभी तक कुल 45.74 करोड़ (45,74,44,011) परीक्षण हो चुके हैं।
जहां एक तरफ देश में परीक्षण क्षमता में बढ़ोतरी हुई है, वहीं मामलों की साप्ताहिक पॉजिटिविटी में गिरावट देखने को मिली है। वर्तमान में साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 2.31 प्रतिशत के स्तर पर है, जबकि आज दैनिक पॉजिटिविटी दर 3.41 प्रतिशत रही। लगातार 34 दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी दर 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है, और यह पिछले लगातार 49 दिनों से 5 प्रतिशत से कम है।
विवरण के लिए यहां क्लिक करें: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1738942
कोविड-19 टीकाकरण अपडेट
राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को टीके की 45.37 करोड़ से अधिक खुराक प्रदान की गईं
राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अब भी टीके की 3.29 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध हैं, जिनका अभी इस्तेमाल किया जाना है
राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत भारत सरकार राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके उपलब्ध कराकर उनकी मदद कर रही है। सबको टीका उपलब्ध कराने से जुड़े कोविड-19 टीकाकरण अभियान के नए चरण के तहत केंद्र सरकार देश में टीका विनिर्माताओं द्वारा उत्पादित 75 प्रतिशत टीके खरीदेगी और उनकी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को (नि:शुल्क) आपूर्ति करेगी।
|
टीके की खुराक
|
26 जुलाई, 2021
|
|
आपूर्ति
|
45,37,70,580
|
|
प्रक्रिया प्रगति में
|
59,39,010
|
|
खपत
|
42,28,59,270
|
|
शेष खुराक उपलब्ध
|
3,09,11,310
|
भारत सरकार ने अब तक राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को कोविड टीके की 45.37 करोड़ से अधिक खुराक (45,37,70,580) सभी स्रोतों के माध्यम से प्रदान की है। इसके अलावा टीके की 59,39,010 खुराक प्रक्रियारत हैं।
आज सुबह आठ बजे उपलब्ध आंकड़े के अनुसार इनमें अपव्यय सहित कुल 42,08,32,021 खुराक की खपत हुई है।
राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अब भी टीके की 3.29 करोड़ से अधिक (3,29,38,559) खुराक उपलब्ध हैं जो बची हुई हैं, जिनका अभी इस्तेमाल किया जाना है।
विवरण के लिए यहां क्लिक करें: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1738927
कोविड पॉजिटिव मां को बच्चे को स्तनपान कराना जारी रखना चाहिए, लेकिन उन्हें यह सलाह दी जाती है कि जब वह बच्चे को स्तनपान नहीं करवा रही हो तब बच्चे से 6 फीट की दूरी बनाकर रखें - डॉ मंजू पुरी, विभागाध्यक्ष, प्रसूति एवं स्त्री रोग, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, नई दिल्ली
"टीके शरीर को एक विशिष्ट रोगजनक के खिलाफ प्रतिरोधी क्षमता विकसित करने में मदद करते हैं, यह शरीर के किसी अन्य ऊतक को प्रभावित नहीं करते हैं"
“यह सुनिश्चित करने के लिए कि मां और भ्रूण दोनों ठीक हैं, हम कोविड से ठीक होने के बाद एक समग्र स्वास्थ्य जांच की सलाह देते हैं- डॉ. मंजू पुरी
डॉ. मंजू पुरी, विभागाध्यक्ष, प्रसूति एवं स्त्री रोग, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, नई दिल्ली ने गर्भावस्था के दौरान कोविड-19 टीकाकरण के निर्णय के बारे में और महिलाओं को खुद को व अपने बच्चे को कोविड-19 से बचाने के लिए क्या सावधानियां बरतनी चाहिए, इसके बारे में बातचीत की।
अब महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान भी कोविड-19 के टीके लगवाने की स्वीकृति दे दी गई हैं। यह कदम उनके लिए किस तरह मददगार साबित होगा?
दूसरी लहर के दौरान, पहली लहर की तुलना में गर्भावस्था के दौरान महिलाएं कोविड-19 से संक्रमित हुई। यदि कोविड के गंभीर लक्षण है तो गर्भावस्था के दौरान काफी मुश्किलें हो सकती है, विशेष रूप से अंतिम तिमाही के दौरान क्योंकि गर्भाशय बड़ा हो जाता है और मध्यपट (डायाफ्राम) पर दबाव पड़ता है, जिससे महिला के ऑक्सीजन संतृप्ति में गिरावट आने से उसकी क्षमता प्रभावित हो सकती है। इससे रक्त ऑक्सीजन संतृप्ति में अचानक गिरावट आ सकती है और मां व बच्चे दोनों के जीवन को खतरा हो सकता है। टीके गर्भवती महिलाओं में गंभीर बीमारी को रोकने में मदद करेंगे।
इसके अलावा, एक मां के द्वारा टीका लगवाने से नवजात को कुछ हद तक सुरक्षा मिलने की संभावना है क्योंकि टीकाकरण के बाद मां के शरीर में विकसित एंटीबॉडी उसके रक्त के माध्यम से विकासशील भ्रूण तक पहुंच जाएंगी। स्तनपान कराने वाली माताओं के मामले में, एक शिशु को ये एंटीबॉडी मां के स्तन के दूध के माध्यम से मिलती है।
विस्तृत जानकारी के लिए यहां क्लिक करें: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1738998
कोविड 19 वायरस की परिपक्वता और उसके प्रसार को रोकने के लिए यौगिकों को संश्लेषित करने के लिए वैज्ञानिक एक साथ काम कर रहे हैं
भारत, रूस, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के वैज्ञानिक एसएआरएस (सार्स)-सीओवी-2 के आरएनए की प्रतिकृतियों को उत्प्रेरित करने वाले एंजाइम, मुख्य प्रोटीएज और आरएनए प्रतिकृतियों के खिलाफ सीसा धातु के यौगिकों के पुनर्निमाण, उनके सत्यापन और संश्लेषण के लिए एक साथ मिलकर काम करेंगे। ऐसा करने से मेजबान कोशिकाओं में संक्रमण के दौरान वायरस की परिपक्वता और प्रसार दोनों को बाधित किया जा सकता है और इससे बेहतर उत्पादन विधियों के साथ नई कोविड -19 दवाओं के उत्पादन में मदद मिल सकती है।
एसएआरएस (सार्स)-सीओवी-2 के बहुस्तरीय लक्षित अवरोधकों का यह क्षेत्र कुछ महीने पहले विश्व स्वास्थ्य सन्गठन द्वारा कोविड-19 को वैश्विक आपातकाल घोषित करने के बाद सामने आया है। बहुस्तरीय (मल्टीस्टेज) प्रक्रिया में वायरल जीनोम की प्रतिकृति बनना, उनका प्रतिलेखन और परिपक्वता जैसी बहु-चरण प्रक्रियाएं शामिल हैं जो इस वायरल मशीनरी में परस्पर जुड़ी हुई हैं और वायरल प्रसार को बढ़ावा देती हैं। ये वायरस एंजाइम प्रोटीएज और आरएनए प्रतिकृति द्वारा नियंत्रित होते हैं। इनके प्रभावों को रोकना इस धरती पर लाखों लोगों के कोविड-19 के खिलाफ एक दवा के अणु को विकसित/पुन: उपयोग करने के सपने को पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण होगा।
विस्तृत जानकारी के लिए यहां क्लिक करें: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1739145
आध्यात्मिकता कोविड की वजह से होने वाले मानसिक तनाव को दूर कर सकती है: उपराष्ट्रपति
उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू ने आज कोविड महामारी की पृष्ठभूमि में सार्वजनिक स्वास्थ्य के एक मुद्दे के तौर पर मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की जरूरत पर बल दिया।
विस्तृत जानकारी के लिए यहां क्लिक करें: https://pib.gov.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1739193
पीआईबी क्षेत्रीय कार्यालय से इनपुट
केरल: केरल में रविवार को कोरोना के 17,466 नए केस सामने आए। राज्य में शनिवार को टेस्ट पॉजिटिविटी रेट (टीपीआर) 11.91 प्रतिशत था जो रविवार को बढ़कर 12.3 प्रतिशत हो गया। राज्य में कोरोना से 66 लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में आधिकारिक तौर पर कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 16,035 तक हो गई। 15,247 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। अब तक कुल 1,86,82,938 लोगों को टीके की पहली और दूसरी खुराक मिल चुकी है। इनमें से 1,30,33,268 को पहली और 56,49,670 को दूसरी खुराक दी गई है।
तमिलनाडु: तमिलनाडु में रविवार को कुल 1,808 कोरोना मामले सामने आए। राज्य की पॉजिटिविटी दर अब 1.3% हो चुकी है। राज्य में अब तक कुल 2,11,35,771 लोगों को टीका लगाया गया है, जिनमें से 1,73,31,932 ने अपनी पहली खुराक प्राप्त की है और 38 ,03,839 को दूसरी खुराक मिली है।
कर्नाटक: राज्य की तरफ से 24-07-2021 को जारी बुलेटिन के मुताबिक राज्य में कोरोना के 1,001 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल 23,419 सक्रिय मामले हैं जबकि 22 मरीजों ने दम तोड़ दिया। इसके साथ जानलेवा वायरस से मरने वालों की संख्य़ा बढ़कर 36,374 हो चुकी है। करीब 82,709 लोगों को कल वैक्शीन लगी जबकि अब तक 2,88,75,892 लोकों को टीका लग चुका है।
आंध्र प्रदेश: राज्य में 84,858 नमूनों की जांच के बात 2252 नए मामले सामने आए जबकि 15 मरीजों की मौत हो गई। वहीं पिछले 24 घंटे में 2440 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। राज्य में कोरोना के कुल 19,54,765 केस है; इनमें 22,155 एक्टिव केस हैं; वहीं 19,19,354 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है; 13,256 मरीजों की मौत हो चुकी है। राज्य में कल तक कोविड टीकों की कुल 1,95,70,887 खुराकें दी जा चुकी हैं, जिनमें 1,49,13,422 पहली खुराक और 46,57,465 दूसरी खुराक शामिल हैं।
तेलंगाना : राज्य में कल 494 नए मामले सामने आए जिसके साथ ही कुल मामलों की संख्या 6,41,153 हो गई है। चार मरीजों की मौत के साथ कोरोना से मरने वालों की संख्या 3,784 हो चुकी है। राज्य में कोविड मरीजों में पॉजिटिविटी दर राष्ट्रीय औसत 97.32 प्रतिशत के मुकाबले 97.94 प्रतिशत तक पहुंच गई है। राष्ट्रीय औसत 1.3 प्रतिशत के मुकाबले मामले की मृत्यु दर 0.59 प्रतिशत बताई गई है। राज्य में अब सक्रिय मामलों की संख्या 9,405 हो गई है।
महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस के 6,843 नए पॉजिटिव मामले मिले। राज्य में संक्रमितों की संख्या 62,64,922 हो चुकी है। जबकि 123 लोगों की मौत हो गई। इससे राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,31,552 हो गई। 5,212 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। महाराष्ट्र में अब तक ठीक होने वालों की संख्या 60,35,029 हो गई है। इससे राज्य में 94,985 सक्रिय मामले रह गए हैं।
गुजरात: गुजरात में रविवार को कोरोना के 30 नए केस सामने आए जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,24,713 हो गई। हालांकि रविवार को किसी मरीज के मौत नहीं हुई। राज्य में अब तक 10,076 मरीजों की मौत हो चुकी है। रविवार को 42 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया जिसके साथ ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 8,14,307 हो चुकी है। रिकवरी रेट 98.74 प्रतिशत। वहीं राज्य में 330 एक्टिव मामले रह गए हैं। गुजरात में आज से 50 प्रतिशत की क्षमता के साथ 9वीं से 11वीं तक के स्कूल खुल गए।
राजस्थान: राजस्थान में कोविड के 20 नए मामले सामने आए, जिसके बाद रविवार को संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,53,542 हो गई। पिछले 24 घंटों में इस बीमारी के कारण कोई नई मौत नहीं हुई और मरने वालों की संख्या 8,952 थी। 20 ताजा मामलों में से सात जयपुर से सामने आए हैं। राज्य में 313 सक्रिय मामले हैं, जबकि कुल 9,44,277 मरीज अब तक कोविड से ठीक हो चुके हैं।
मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश में रविवार को कोरोना के 12 नए मामले मिले जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,91,750 हो गई। रविवार को नई मौत की रिपोर्ट नहीं मिली। राज्य में 10,512 मरीजों की मौत हो चुकी है। रिकवरी की संख्या 7,81,090 है। राज्य में 148 सक्रिय मामले हैं। राज्य में अब तक 2,78,67,459 कोविड-19 वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है। इसमें रविवार को 4,628 वैक्सीन की खुराक लगवाने वाले शामिल हैं। राज्य भर के स्कूल 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए आज से 50 फीसदी उपस्थिति के साथ 16 महीने बाद फिर से खुल गए। राज्य सरकार के निर्देशानुसार सभी प्रकार की सामूहिक गतिविधियों जैसे प्रार्थना, छात्र सभा और स्विमिंग पूल सत्र पर प्रतिबंध है।
छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ में कोरोना के 130 ताजा मामलों के साथ रविवार को बढ़कर संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,01,167 हो गई, जबकि रविवार को पांच मरीजों ने दम तोड़ दिया जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 13,516 हो गई। विभिन्न अस्पतालों से 10 लोगों को छुट्टी मिलने के बाद ठीक होने वालों की संख्या 9,84,913 तक पहुंच गई, जबकि 166 अन्य लोगों ने आइसोलेशन पूरा किया। छत्तीसगढ़ में सक्रिय मामलों की संख्या अब 2,738 हो गई है।
गोवा: गोवा में रविवार को छह कोविड-19 मरीजों की मौत हो गई। यह पिछले दो सप्ताह में सबसे अधिक है। दिन के दौरान 75 मामलों का पता चलने के बाद रविवार को गोवा का कोविड-19 मरीजों की संख्या 1,70,491 तक पहुंच गई, जबकि छह मरीजों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,132 हो गई। रविवार को 149 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी मिलने के बाद रिकवरी की संख्या बढ़कर 1,66,201 हो गई। राज्य में 1,158 सक्रिय मामले हैं।
असम: असम में पिछले 24 घंटों में कुल 22 लोगों की मौत हुई है, जबकि 1,054 नए संक्रमणों का पता चला है। वयस्कों की तुलना में कोरोना संक्रमित बाल हताहतों की संख्या कम है। 0-5 आयु वर्ग के 9,426 कोविड प्रभावित बच्चों में से 26 और 6-18 आयु वर्ग के 45,569 प्रभावित बच्चों में से 29 की मृत्यु हो गई।
मणिपुर: राज्य में रविवार को 8327 नमूनों की जांच की गई जिसमें 1207 नए पॉजिटिव मामले मिले। राज्य की पॉजिटिविटी दर 14.50 प्रतिशत है। राज्य में रविवार को 13 मरीजों की मौत हो गई। 24 जुलाई को, कुल 30,667 लोगों ने टीका लगवाया इससे वैक्सीनव लगवाने वालों की कुल संख्या 11,94,736 हो गई है। इनमें से 1,65,300 ने दूसरी खुराक लगवा ली है।
मेघालय: दस और मरीजों ने रविवार को कोविड-19 के कारण दम तोड़ दिया, जिससे राज्य में मरने वालों की संख्या 1,024 हो गई, जबकि 597 ताजा मामलों के चलते राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,007 तक हो गई। पिछले 24 घंटों में वायरल संक्रमण से 288 रोगियों के ठीक होने के बाद कुल स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 55,163 हो गई है। पिछले एक सप्ताह में कोविड-19 से होने वाली मौतों की कुल संख्या में से 97% उन लोगों में से थे जिन्हें टीका नहीं लगाया गया था।
सिक्किम: टेस्ट किए गए 2,093 नमूनों में से, सिक्किम में रविवार को 337 नए कोविड पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए। एक मौत हुई थी। पिछले 94 दिनों में सिक्किम का दैनिक कोविड की गिनती सातवीं बार 300 से अधिक हो गई है।
नागालैंड: नागालैंड में रविवार को 68 नए मामले सामने आए और 4 मौतें हुईं। सक्रिय मामले 1285 हैं जबकि मरने वालों की संख्या 27,308 हो चुकी है।
महत्वपूर्ण ट्वीट्स
***
एमजी/एएम/वीएस/सीएस
(रिलीज़ आईडी: 1739744)
आगंतुक पटल : 225