स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

कोविड-19 टीकाकरण अपडेट - 192वां दिन


भारत ने कोविड टीकाकरण की अपनी यात्रा में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियों को प्राप्त किया

भारत के कोविड-19 टीकाकरण कवरेज ने 44 करोड़ के ऐतिहासिक आंकड़े को हासिल किया

5 राज्यों ने कुल 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग में 1 करोड़ से अधिक कोविड-19 टीके लगाए

आज शाम 7 बजे तक 57 लाख से अधिक टीके की खुराक दी गई

18-44 वर्ष के आयु वर्ग के लाभार्थियों को लगभग 15 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है

Posted On: 26 JUL 2021 9:28PM by PIB Delhi

भारत के कोविड-19 टीकाकरण अभियान ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। आज शाम 7 बजे की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, देश में टीकाकरण कवरेज ने 44 करोड़ (44,10,57,103) के ऐतिहासिक आंकड़े को प्राप्त कर लिया है। कोविड-19 टीकाकरण के सार्वभौमिकरण का नया चरण 21 जून से शुरू हुआ है। इसके अलावा, आज, एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि में, महाराष्ट्र कोविड-19 वैक्सीन की दोनों खुराक के साथ 1 करोड़ से अधिक लोगों को टीका लगाने वाला पहला राज्य बन गया है। शाम 7 बजे की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, आज 57 लाख (57,48,692) से अधिक टीकों की खुराक दी जा चुकी है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0017CNQ.jpg

आज 18-44 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों को टीके की 27,20,900 पहली खुराक और 3,49,496 दूसरी खुराक दी गई। टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण के शुरू होने के बाद से 37 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में 18-44 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों द्वारा पहली खुराक लेने वालों की संचयी संख्या 14,19,55,995 है और दूसरी खुराक लेने वालों की कुल संख्या 65,72,678 है। पांच राज्यों गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश ने 18-44 वर्ष आयु वर्ग में कोविड-19 वैक्सीन की 1 करोड़ से अधिक संचयी खुराक दी है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, केरल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल ने पहली खुराक के लिए 18-44 आयु वर्ग के 10 लाख से अधिक लाभार्थियों का कोविड टीकाकरण किया है।

नीचे दी गई तालिका में अब तक 18-44 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों को दी गई टीके की खुराकों की कुल संख्या को दर्शाया गया है:

 

क्र.सं.

राज्य

पहली खुराक

दूसरी खुराक

1

अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह

83277

105

2

आंध्र प्रदेश

3299785

146075

3

अरुणाचल प्रदेश

352416

695

4

असम

4072285

161558

5

बिहार

9237436

276564

6

चंडीगढ़

299979

3019

7

छत्तीसगढ़

3592056

115610

8

दादरा और नगर हवेली

235273

212

9

दमन एवं दीव

163970

853

10

दिल्ली

3595850

244322

11

गोवा

496209

13440

12

गुजरात

10397468

417617

13

हरियाणा

4220591

244965

14

हिमाचल प्रदेश

1449803

3862

15

जम्मू एवं कश्मीर

1407756

55486

16

झारखंड

3372425

131451

17

कर्नाटक

9605225

396077

18

केरल

3247060

275766

19

लद्दाख

87864

22

20

लक्षद्वीप

24702

146

21

मध्य प्रदेश

13174742

608733

22

महाराष्ट्र

10595465

483277

23

मणिपुर

517233

2214

24

मेघालय

428242

690

25

मिजोरम

348752

1307

26

नागालैंड

341574

802

27

ओडिशा

4521128

337960

28

पुडुचेरी

251304

2195

29

पंजाब

2377748

89137

30

राजस्थान

9913107

478680

31

सिक्किम

298694

290

32

तमिलनाडु

8234313

423261

33

तेलंगाना

5131314

479268

34

त्रिपुरा

1061875

18755

35

उत्तर प्रदेश

17344129

676397

36

उत्तराखंड

1867696

45884

37

पश्चिम बंगाल

6307249

435983

 

कुल

141955995

6572678

 

****

एमजी/एएम/डीवी



(Release ID: 1739360) Visitor Counter : 409


Read this release in: English , Urdu , Punjabi