PIB Headquarters

कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन

प्रविष्टि तिथि: 25 JUL 2021 10:07PM by PIB Delhi

 https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0020FX3.png

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001BPSF.jpg

 

  • राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 43.31 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं
  •   रिकवरी रेट बढ़कर 97.36 प्रतिशत
  • पिछले 24 घंटों में देश में कोविड के 39,742 नए मामले सामने आए
  • भारत के सक्रिय मामले (4,08,212) वर्तमान में कुल मामलों का 1.30 प्रतिशत
  •  दैनिक पॉजिटिविटी रेट (2.31 प्रतिशत) लगातार 34 दिनों से 3 प्रतिशत से नीचे

 

#Unite2FightCorona #IndiaFightsCorona

पत्र सूचना कार्यालय

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय

भारत सरकार

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003I78V.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0047IOB.jpg

 

 

कोविड-19 अपडेट

  •          भारत के कुल कोविड-19 टीकाकरण ने 43.31 करोड़ का आंकड़ा पार किया
  •          सुधार की दर बढ़कर 97.36 प्रतिशत हुई
  •          पिछले 24 घंटों के दौरान 39,742 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए
  •         भारत में वर्तमान में कुल मामलों में सक्रिय मामलों (4,08,212) की हिस्सेदारी 1.30 प्रतिशत है
  •         लगातार 34 दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी दर (2.31 प्रतिशत) 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है

भारत में कोविड-19 टीकाकरण का आंकड़ा कल 43.31 करोड़ के अहम स्तर को पार कर गया है। आज सुबह 8 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के मुताबिक, 52,72,431 सत्रों के माध्यम से टीकों की कुल 43,31,50,864 डोज लगा दी गई हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान टीकों की 51,18,210 डोज लगाई गई हैं।

 

इनमें शामिल हैं :

एचसीडब्ल्यू

पहली खुराक

1,02,86,512

दूसरी खुराक

76,98,343

एफएलडब्ल्यू

पहली खुराक

1,78,52,440

दूसरी खुराक

1,08,19,457

आयु समूह 18-44 वर्ष

पहली खुराक

13,81,09,509

दूसरी खुराक

60,62,371

आयु समूह 45-59 वर्ष

पहली खुराक

10,07,21,803

दूसरी खुराक

3,42,99,610

60 वर्ष से ज्यादा

पहली खुराक

7,34,17,431

दूसरी खुराक

3,38,83,388

कुल

43,31,50,864

महामारी की शुरुआत से अभी तक संक्रमित लोगों में से 3,05,43,138 लोग पहले ही कोविड-19 से उबर चुके हैं और पिछले 24 घंटों के दौरान 39,972 लोग ठीक हो गए। इस प्रकार ठीक होने की दर 97.36प्रतिशत के स्तर पर है, जिससे लगातार बढ़ोतरी के रुझान का पता चलता है।

पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में दैनिक नए मामले 39,742 दर्ज किए गए।

लगातार 28 दिनों से दैनिक नए मामले 50,000 के स्तर से नीचे बने हुए हैं। यह केन्द्र और राज्यों/ यूटी द्वारा किए गए निरंतर और सहयोगपूर्ण प्रयासों का परिणाम है।

भारत के सक्रिय मामले 4,08,212 के स्तर पर बने हुए हैं और अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों में सक्रिय मामलों की हिस्सेदारी 1.30 प्रतिशत है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003TL6G.jpg

देश भर में परीक्षण क्षमता में खासी बढ़ोतरी के साथ, पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कुल 17,18,756 परीक्षण कराए गए। भारत में अभी तक कुल 45.62 करोड़ (45,62,89,567) परीक्षण हो चुके हैं।

जहां एक तरफ देश में परीक्षण क्षमता में बढ़ोतरी हुई है, वहीं मामलों की साप्ताहिक पॉजिटिविटी में गिरावट देखने को मिली है। वर्तमान में साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 2.24 प्रतिशत के स्तर पर है, जबकि आज दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.31 प्रतिशत रही। लगातार 34 दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी दर 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है, और यह पिछले लगातार 48 दिनों से 5 प्रतिशत से कम है।

विस्तृत जानकारी के लिए : https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1738830

 

कोविड-19 टीकाकरण अपडेट

राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को टीके की 45.37 करोड़ से अधिक खुराक प्रदान की गईं

राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अब भी टीके की 3.29 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध हैं, जिनका अभी इस्तेमाल किया जाना है

 

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत भारत सरकार राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके उपलब्ध कराकर उनकी मदद कर रही है। सबको टीका उपलब्ध कराने से जुड़े कोविड-19 टीकाकरण अभियान के नए चरण के तहत केंद्र सरकार देश में टीका विनिर्माताओं द्वारा उत्पादित 75 प्रतिशत टीके खरीदेगी और उनकी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को (नि:शुल्क) आपूर्ति करेगी।

टीके की खुराक

25 जुलाई, 2021

आपूर्ति

45,37,70,580

प्रक्रिया प्रगति में

11,79,010

खपत

42,08,32,021

शेष खुराक उपलब्ध

3,29,38,559

 

भारत सरकार ने अब तक राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को कोविड टीके की 45.37 करोड़ से अधिक खुराक (45,37,70,580) सभी स्रोतों के माध्यम से प्रदान की है। इसके अलावा टीके की 11,79,010 खुराक प्रक्रियारत हैं।

आज सुबह आठ बजे उपलब्ध आंकड़े के अनुसार इनमें अपव्यय सहित कुल 42,08,32,021 खुराक की खपत हुई है।

राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अब भी टीके की 3.29 करोड़ से अधिक (3,29,38,559) खुराक उपलब्ध हैं जो बची हुई हैं, जिनका अभी इस्तेमाल किया जाना है।

विस्तृत जानकारी के लिए : https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1738747

 

प्रधानमंत्री ने अपने मासिक संबोधन ‘मन की बात’में चंडीगढ़ स्थित फूड स्टॉल के मालिक की सराहना की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने मासिक रेडियो संबोधन 'मन की बात' में आज लोगों को कोविड-19 का टीका लगवाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से अपनी ओर से पहल करने वाले चंडीगढ़ के एक फूड स्टॉल के मालिक की सराहना की। अपने संबोधन के दौरान, प्रधानमंत्री ने बताया कि एक फूड स्टॉल के मालिक संजय राणा ने अपनी बेटी और भतीजी के सुझाव पर कोविड का टीका लगवाने वाले लोगों को मुफ्त में छोले भटूरे खिलाना शुरू किया।

विस्तृत जानकारी के लिए : https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1738836

 

सामुदायिक रेडियो स्टेशनों से कोविड टीकाकरण पर नवाचारी कार्यक्रम बनाने और कोविड सुरक्षित व्यवहार पर जन आंदोलन चलाने का आग्रह किया

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने यूनिसेफ के साथ साझेदारी में 16 राज्यों के सामुदायिक रेडियो स्टेशनों के प्रतिनिधियों के लिए कम्यूनिकेशन जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया।विषय आधारित सत्र में कोविड-उपयुक्त व्यवहार (सीएबी) के बारे में सार्थक जागरूकता अभियान चलाने और विशेष रूप से दूरदराज तथा दुर्गम स्थानों में रहने वाले समुदायों के बीच कोविड टीकों और टीकाकरण से संबंधित मिथकों को समाप्त करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया।

विस्तृत जानकारी के लिए : https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1738809

 

महत्वपूर्ण ट्वीट्स

 

*********

एमजी/एएम/डीवी


(रिलीज़ आईडी: 1738933) आगंतुक पटल : 419
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Punjabi