शिक्षा मंत्रालय
महाराष्ट्र के सात शहरों के जेईई (मेन)-2021 सत्र-3 के उम्मीदवारों को एक और मौका दिया जाएगा: श्री धर्मेंद्र प्रधान
कोल्हापुर, पालघर, रत्नागिरी, रायगढ़, सिंधुदुर्ग, सांगली और सतारा में भारी बारिश और भूस्खलन को देखते हुए यह फैसला लिया गया
प्रविष्टि तिथि:
24 JUL 2021 8:23PM by PIB Delhi
केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज ट्विटर के माध्यम से जानकारी दी कि महाराष्ट्र में भारी बारिश और भूस्खलन को देखते हुए महाराष्ट्र के छात्रों की सहायता के लिए, एनटीए को उन सभी उम्मीदवारों को एक और मौका देने की सलाह दी गई है, जिनके परीक्षा केंद्र कोल्हापुर, पालघर, रत्नागिरी, रायगढ़, सिंधुदुर्ग, सांगली और सतारा शहरों में हैं और जो जेईई (मेन)- 2021 सत्र-3 के लिए परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में सक्षम नहीं हैं।
***
एसजी/एएम/एएस/सीएस
(रिलीज़ आईडी: 1738745)
आगंतुक पटल : 279