Posted On:
18 JUL 2021 6:29PM by PIB Delhi


- राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 40.49 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं
- देश में अब तक कुल 3,02,69,796 लोग स्वस्थ हो चुके हैं
- रिकवरी रेट बढ़कर 97.31 प्रतिशत
- पिछले 24 घंटों के दौरान 42,004 मरीज स्वस्थ हुए
- पिछले 24 घंटों में देश में कोविड के 41,157 नए मामले सामने आए
- देश में सक्रिय मामले वर्तमान में 4,22,660
- सक्रिय मामले कुल मामलों का 1.36 प्रतिशत
- साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 5 प्रतिशत से नीचे बना हुआ है, वर्तमान में यह 2.08 प्रतिशत
- दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.13 प्रतिशत, जो लगातार 27 दिनों से 3 प्रतिशत से नीचे
- परीक्षण क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई - (कुल) 44.39 करोड़ परीक्षण किए गए
|
#Unite2FightCorona #IndiaFightsCorona
पत्र सूचना कार्यालय
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
भारत सरकार



कोविड-19 अपडेट
· भारत के कुल कोविड-19 टीकाकरण ने 40 करोड़ का आंकड़ा पार किया
· रिकवरी की दर बढ़कर 97.31 प्रतिशत हुई
· पिछले 24 घंटों के दौरान 41,157 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए
· भारत में वर्तमान में कुल मामलों में सक्रिय मामलों (4,22,660) की हिस्सेदारी 1.36 प्रतिशत
· लगातार 27 दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी रेट (2.13 प्रतिशत) 3 प्रतिशत से कम बना हुआ है
भारत में कोविड-19 टीकाकरण का आंकड़ा 40 करोड़ के अहम स्तर को पार कर गया है। आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के मुताबिक, 50,46,387 सत्रों के माध्यम से टीकों की कुल 40,49,31,715 खुराक लगा दी गई हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान टीकों की 51,01,567 खुराक लगाई गई हैं। इनमें शामिल हैं :
एचसीडब्ल्यू
|
पहली खुराक
|
1,02,69,092
|
दूसरी खुराक
|
75,40,656
|
एफएलडब्ल्यू
|
पहली खुराक
|
1,77,92,396
|
दूसरी खुराक
|
1,03,48,504
|
आयु समूह 18-44 वर्ष
|
पहली खुराक
|
12,42,65,428
|
दूसरी खुराक
|
48,64,609
|
आयु समूह 45-59 वर्ष
|
पहली खुराक
|
9,74,79,640
|
दूसरी खुराक
|
2,90,71,946
|
60 वर्ष से ज्यादा
|
पहली खुराक
|
7,20,87,206
|
दूसरी खुराक
|
3,12,12,238
|
कुल
|
40,49,31,715
|
कोविड-19 टीके की व्यापक उपलब्धता से जुड़ा नया चरण 21 जून, 2021 से शुरू हुआ है। केन्द्र सरकार देश भर में कोविड-19 टीकाकरण की गति और उसका दायरा बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
महामारी की शुरुआत से अभी तक संक्रमित लोगों में से 3,02,69,796 लोग पहले ही कोविड-19 से स्वस्थ हो चुके हैं और पिछले 24 घंटों के दौरान 42,004 लोग ठीक हुए हैं। इस प्रकार स्वस्थ होने की दर 97.31 प्रतिशत के स्तर पर है, जिससे लगातार बढ़ोतरी के रुझान का पता चलता है।

पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में दैनिक नए मामले 41,157 दर्ज किए गए।
लगातार 21 दिनों से दैनिक नए मामले 50,000 के स्तर से नीचे बने हुए हैं। यह केन्द्र और राज्यों/ केन्द्र शासित प्रदेशों द्वारा किए गए निरंतर और सहयोगपूर्ण प्रयासों का परिणाम है।

भारत के सक्रिय मामले 4,22,660 के स्तर पर बने हुए हैं और अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों में सक्रिय मामलों की हिस्सेदारी 1.36 प्रतिशत है।

देश भर में परीक्षण क्षमता में खासी बढ़ोतरी के साथ, पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कुल 19,36,709 जांच कराई गयी। भारत में अभी तक कुल 44.39 करोड़ (44,39,58,663) जांचें की जा चुकी हैं।
जहां एक तरफ देश में परीक्षण क्षमता में बढ़ोतरी हुई है, वहीं मामलों की साप्ताहिक पॉजिटिविटी में गिरावट देखने को मिली है। वर्तमान में साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 2.08 प्रतिशत के स्तर पर है, जबकि आज दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.13 प्रतिशत रही। लगातार 27 दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी दर 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है और यह पिछले लगातार 41 दिनों से 5 प्रतिशत से कम है।
विस्तृत जानकारी के लिए : https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1736533
कोविड -19 टीकाकरण अपडेट
राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों को 41.99 करोड़ से अधिक टीके उपलब्ध कराए गए
राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों तथा निजी अस्पतालों के पास अभी भी 2.56 करोड़ से अधिक शेष तथा अप्रयुक्त टीके उपलब्ध
राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में, भारत सरकार राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क टीका उपलब्ध कराने के माध्यम से उनकी सहायता करती रही है। कोविड-19 टीकाकरण अभियान के सार्वभौमिकरण के नये चरण में, केन्द्र सरकार देश में टीका विनिर्माताओं द्वारा उत्पादित टीकों के 75 प्रतिशत की खरीद करेगी और राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों को आपूर्ति (नि:शुल्क) करेगी।
टीकों की खुराकें
|
(18जुलाई, 2021 तक)
|
|
|
आपूर्ति की गई
|
41,99,68,590
|
|
|
प्रकिया प्रगति में
|
15,75,140
|
खपत
|
|
39,42,97,344
|
|
|
शेष उपलब्ध
|
2,56,71,246
|
अभी तक राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों को सभी स्रोतों से 41.99 करोड़ से अधिक (41,99,68,590) टीके उपलब्ध कराए गए हैं और 15,75,140 टीके उपलब्ध कराए जाने की प्रक्रिया प्रगति में है।
इनमें से अपव्यय सहित कुल 39,42,97,344 टीकों की (आज सुबह 8 बजे तक उपलब्ध डाटा के अनुसार) खपत हुई है।
राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों तथा निजी अस्पतालों के पास अभी भी 2.56 करोड़ (2,56,71,246) से अधिक शेष तथा अप्रयुक्त टीके उपलब्ध हैं।
विस्तृत जानकारी के लिए : https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1736509
महत्वपूर्ण ट्वीट्स
*********
एमजी/एएम/डीवी