खान मंत्रालय
मई 2021 के दौरान खनिज उत्पादन (अनंतिम)
प्रविष्टि तिथि:
14 JUL 2021 7:15PM by PIB Delhi
मई, 2021 माह (आधार वर्ष: 2011-12=100) हेतु खनन एवं उत्खनन क्षेत्र के खनिज उत्पादन का सूचकांक 108.0 था, जो मई, 2020 के स्तर की तुलना में 23.3% अधिक था । अप्रैल- मई, 2020-21 की अवधि के लिए संचयी वृद्धि पिछले वर्ष की तत्समान अवधि की तुलना में 29.4 प्रतिशत अधिक रही।
मई, 2021 में महत्वपूर्ण खनिजों के उत्पादनस्तर थे : कोयला 532 लाख टन, लिग्नाइट 31 लाख टन, प्राकृतिक गैस (उपभुक्त) 2660 मिलियन क्यू.मी., पेट्रोलियम (कच्चा) 24 लाख टन, बाक्साइट 1643 हजार टन, क्रोमाइट 436 हजार टन, ताम्र सान्द्र 10 हजार टन, स्वर्ण 31 कि.ग्राम, लोह अयस्क 234 लाख टन, सीसा सान्द्र 26 हजार टन, मैंगनीज अयस्क 223 हजार टन, जस्त सान्द्र 112 हजार टन, चूनापत्थर 322 लाख टन, फॉस्फोराइट 117 हजार टन, मैग्नेसाइट 7 हजार टन एवं हीरा 0 कैरेट ।
मई, 2020 की तुलना में मई, 2021 के दौरान सकारात्मक वृद्धि दर्शाने वाले महत्वपूर्ण खनिज उत्पादन में शामिल हैं:- ताम्र सान्द्र (120.4%), प्राकृतिक गैस (उपभुक्त) (20.1%), मैग्नेसाइट (19.6%), मैंगनीज अयस्क (16.9%), कोयला (6.6%), एवं लोह अयस्क (1.3%)। नकारात्मक वृद्धि दर्शाने वाले अन्य महत्वपूर्ण खनिज उत्पादन हैं:- जस्त सान्द्र (-0.5%), बाक्साइट (-1.5%), फास्फोराइट (-2.1%), पेट्रोलियम (कच्चा) (-6.3%), लिग्नाइट (-6.3%), चूनापत्थर (-8.6%), सीसा सान्द्र (-13.7%), क्रोमाइट (-19.7%), एवं स्वर्ण (-78.3%)।
**********
SS/KP
(रिलीज़ आईडी: 1735586)
आगंतुक पटल : 487