स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

कोविड-19 पर ताज़ा जानकारी

प्रविष्टि तिथि: 10 JUL 2021 8:56AM by PIB Delhi

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक वैक्सीन की 37.21 करोड़ डोज लगाई गई हैं।

पिछले 24 घंटों में भारत में 42,766 नये मामले दर्ज हुये।

भारत में सक्रिय मामले इस समय 4,55,033 हैं।

कुल मामलों में सक्रिय मामले 1.48 प्रतिशत हैं।

अब तक पूरे देश में कुल 2,99,33,538  मरीज स्वस्थ हुये।

पिछले 24 घंटों के दौरान 45,254 मरीज स्वस्थ हुये।

रिकवरी दर में बढ़ोत्‍तरी, वह 97.20 प्रतिशत पहुंची।

साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर पांच प्रतिशत से नीचे कायम। वर्तमान में यह  2.34 प्रतिशत है।

दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.19 प्रतिशत है, जो लगातार 19 वें दिन तीन प्रतिशत से कम पर कायम है।

जांच क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि के साथ, अभी तक कुल 42.90 करोड़ से अधिक जांचें की जा चुकी हैं।

********

एमजी /एएम/ केजे


(रिलीज़ आईडी: 1734378) आगंतुक पटल : 486
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam