वित्‍त मंत्रालय

श्री पंकज चौधरी ने वित्त मंत्रालय में बतौर राज्य मंत्री कार्यभार संभाला

प्रविष्टि तिथि: 09 JUL 2021 2:24PM by PIB Delhi

श्री पंकज चौधरी ने आज यहां वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री का पदभार ग्रहण किया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001IICD.jpg

 

श्री चौधरी 17वीं लोकसभा में उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से संसद सदस्य (एमपी) हैं। बतौर सांसद वे वर्तमान में अपना छठा कार्यकाल पूरा कर रहे हैं।तीन दशक से अधिक समय से लोकसेवा में सक्रिय श्री चौधरी गोरखपुर के उप महापौर (डिप्टी मेयर) के पद पर भी रह चुके हैं।

56 वर्षीय श्री चौधरी गोरखपुर विश्वविद्यालय से स्नातक हैं।

बीते कल, डॉ. भागवत किशनराव कराड भी वित्त मंत्रालय में बतौर राज्य मंत्री शामिल हुए थे।

****

एमजी/एएम/एचकेपी/डीसी


(रिलीज़ आईडी: 1734223) आगंतुक पटल : 556
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Tamil , Kannada