पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय
केंद्रीय मंत्री श्री जी किशन रेड्डी ने केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री (डोनर) के रूप में कार्यभार संभाला
श्री बी.एल. वर्मा ने डोनर के केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला
प्रविष्टि तिथि:
08 JUL 2021 3:39PM by PIB Delhi
श्री जी किशन रेड्डी ने आज दोपहर को केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री (डोनर)के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री बीएल वर्मा के साथ कार्यभार संभाला।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए श्री रेड्डी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले सात वर्षों में जीवन के सभी क्षेत्रों में पूर्वोत्तर में जिस प्रकार से विकास हुआ हैवह अविश्वसनीय और अभूतपूर्व दोनों हैं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में वे पूर्वोत्तर क्षेत्र की सभी लंबित परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने पूर्वोत्तर क्षेत्र के समग्र विकास में इस अवसर पर उपस्थित पूर्व डोनर मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को उनकी शानदार भूमिका के लिए भी धन्यवाद दिया।

केंद्रीय डोनर राज्य मंत्री, श्री बीएल वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूर्वोत्तर क्षेत्र में जिस प्रकार से विकास हुआ हैउससे पूरा देश वाकिफ है, विशेष रूप से कनेक्टिविटी के क्षेत्र में। उन्होंने कहा कि श्री रेड्डी के मार्गदर्शन में और वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग से आने वाले वर्षों में डोनर मंत्रालय नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि वे श्री मोदी जी द्वारा उनको दी गई जिम्मेदारियों को पूरा करने का भरपूर प्रयास करेंगे।
इससे पहले डोनर मंत्रालय में सचिव, डॉ इंद्रजीत सिंह और वरिष्ठ अधिकारियों ने मंत्रालय में मंत्रियों का स्वागत किया और एक संक्षिप्त प्रस्तुति प्रदान की।
***
एमजी/एएम/एके/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 1733943)
आगंतुक पटल : 190