स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

कोविड -19 अपडेट

प्रविष्टि तिथि: 27 JUN 2021 9:26AM by PIB Delhi

राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 32.17 करोड़ टीके लगाये गए

भारत में पिछले 24 घंटों में 64.25 लाख टीके लगे

भारत में पिछले 24 घंटों में 50,040 दैनिक नए मामले दर्ज हुए

 भारत के सक्रिय मामले और कम होकर 5,86,403 पर आए

सक्रिय मामले कुल मामलों के 1.94 प्रतिशत हैं

अभी तक देश भर में  2,92,51,029 से अधिक व्यक्ति रिकवर हो चुके हैं

पिछले 24 घंटों के दौरान 57,944 रोगी स्वस्थ हुए

पिछले लगातार 45 दिनों से दैनिक नए मामलों की तुलना में दैनिक रिकवरी अधिक रही

रिकवरी दर बढ़ कर 96.75 प्रतिशत तक पहुंची

साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर लगातार 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है, वर्तमान में यह 2.91 प्रतिशत है

दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.82 प्रतिशत है, लगातार 20 दिनों से यह 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है

जांच क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि के साथ, अभी तक कुल 40.42 करोड़ से अधिक जांचें की जा चुकी हैं

***

एमजी/एएम/एसकेजे/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 1730642) आगंतुक पटल : 468
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Odia , English , Urdu , Bengali , Punjabi , Gujarati , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam