पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय
बिहार, असम और मेघालय में आज एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना
जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, मुज़फ्फ़राबाद, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में आज बादलों की गर्जना के साथ एक-दो स्थानों पर बिजली गिरने और तेज़ हवाएँ चलने का अनुमान
प्रविष्टि तिथि:
26 JUN 2021 5:43PM by PIB Delhi
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र अनुसार:
(विज्ञप्ति जारी करने का समय: शनिवार 26 जून 2021, 16:15 आईएसटी)
समग्र भारत के वर्तमान मौसम पर आधारित मौसम चेतावनी बुलेटिन (सायंकालीन):
- 26 जून (दिन 1): बिहार, असम और मेघालय स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावनाहै। पूर्वी उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पूर्व राजस्थान, झारखंड, पश्चिम बंगाल,सिक्किम, ओडिशा, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और कराईकल,तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में भी एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने का अनुमान है।
- जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में एक-दो स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है। बारिश भी हो सकती है। हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु,पुड्डुचेरी, कराईकल, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश तथा यनम में एक-दो स्थानों पर बिजली कड़कने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से धूल भरी हवाएँ चल सकती हैं और बादलों की गर्जना हो सकती है।
- अरब सागर के दक्षिण-पश्चिमी, पश्चिमी-मध्य और उत्तरी अरब सागर में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएँ चल सकती हैं। हवाओं की गति कुछ समय के लिए 60 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। मछुआरों को इन क्षेत्रों में मछली पकड़ने के लिए न जाने की सलाह दी जाती है।
और अधिक जानकारी तथा ग्राफिक्स के लिए यहां क्लिक करें:
स्थान आधारित विशिष्ट मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी के लिए मौसम ऐप, कृषि-मौसम सलाह के लिए मेघदूत ऐप, और बिजली गिरने संबंधी चेतावनी जानने के लिए दामिनी ऐप डाउनलोड करें। जिलेवार मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी के लिए राज्यों के मौसम कार्यालय/क्षेत्रीय मौसम कार्यालय की वेबसाइट पर लोग ऑन करें।
*****
एमजी/एएम/डीटी/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 1730626)
आगंतुक पटल : 269