पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय

अगले 5 दिनों के दौरान देश के किसी भी हिस्‍से में लू चलने की आशंका नहीं

प्रविष्टि तिथि: 25 JUN 2021 5:06PM by PIB Delhi

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार:

(दिनांक: 25 जून, 2021, जारी करने का समय: 1600 बजे आईएसटी)

तापमान की वर्तमान स्िति और अगले 5 दिनों के लिए चेतावनी

बीते दिन का तापमान परिदृश्य:

लू का प्रकोप : - देश के किसी भी हिस्से में लू का प्रकोप नहीं रहा।

अधिकतम तापमान:- 24.06.2021 को राजस्थान में अधिकांश जगहों पर अधिकतम तापमान 40.0°C से ऊपर रिकॉर्ड किया गया। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में कई स्थानों पर जबकि पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध् प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक-दो स्थानों पर दिन में पारा 40.0°C से अधिक रहा।

कल देश में सबसे अधिक तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस चुरू (पश्चिम राजस्थान) में दर्ज किया गया।

आज दर्ज किए गए न्यूनतम तापमान की स्थिति:

रात में तेज़ गर्मी: NIL

न्यूनतम तापमान:- असम और मेघालय और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य (1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस) से अधिक है।

 

(अधिक जानकारी तथा ग्राफिक् के लिए यहां क्लिक करें)

 

स्थान आधारित विशिष्ट मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी के लिए मौसम ऐप, कृषि-मौसम सलाह के लिए मेघदूत ऐप, और बिजली गिरने संबंधी चेतावनी जानने के लिए दामिनी ऐप डाउनलोड करें। जिलेवार मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी के लिए राज्यों के मौसम कार्यालय/क्षेत्रीय मौसम कार्यालय की वेबसाइट पर जाएं।

 

*****

 

एमजी/एएम/डीटी/डीवी


(रिलीज़ आईडी: 1730386) आगंतुक पटल : 274
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Punjabi , Tamil