पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय

पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में एक-दो स्‍थानों पर भारी से अति भारी बारिश का अनुमान; पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, गुजरात के पूर्वी क्षेत्रों और कोंकण व गोवा में एक-दो स्‍थानों पर भारी बारिश का अनुमान

Posted On: 25 JUN 2021 2:12PM by PIB Delhi


भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र अनुसार:

(विज्ञप्ति जारी करने का समय: वृहस्‍पतिवार 25 जून 2021, 13:00 आईएसटी)
समग्र भारत का मौसम पूर्वानुमान बुलेटिन (मध्यान्ह):


25 जून (दिन 1): पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में एक-दो स्‍थानों पर भारी से अति भारी बारिश का अनुमान; पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, गुजरात के पूर्वी क्षेत्रों और कोंकण व गोवा में एक-दो स्‍थानों पर भारी बारिश का अनुमान
पश्चिम राजस्थान और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में एक-दो स्थानों पर बिजली कड़कने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज़ हवाएं चलने का अनुमान है। इन भागों में गरज के साथ बौछारें गिरने की भी संभावना है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और तेलंगाना में भी एक-दो स्थानों पर बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज़ हवाएं चलने के आसार हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा और तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में भी एक-दो स्‍थानों पर बिजली कड़कने की आशंका है।

अरब सागर के दक्षिण पश्चिम, पश्चिम मध्य और गुजरात के तटों से स्टे उत्तरी-पूर्वी भागों पर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएँ चल सकती हैं। गति कुछ समय के लिए 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक जा सकती है। दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर भी 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। हवाओं की गति 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मछुआरों को इन क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

 

फेसबुक लिंक : https://www.facebook.com/India.Meteorological.Department/videos/187214956566356

 

 

 


और अधिक जानकारी तथा ग्राफिक्‍स के लिए यहां क्लिक  यहां क्‍लिक करें:


स्थान आधारित विशिष्ट मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी के लिए मौसम ऐप, कृषि-मौसम सलाह के लिए मेघदूत ऐप, और बिजली गिरने संबंधी चेतावनी जानने के लिए दामिनी ऐप डाउनलोड करें। जिलेवार मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी के लिए राज्यों के मौसम कार्यालय/क्षेत्रीय मौसम कार्यालय की वेबसाइट पर लोग ऑन करें।


***
 

एमजी/एएम/डीटी/सीएस



(Release ID: 1730323) Visitor Counter : 1055


Read this release in: English , Urdu , Marathi , Tamil