पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय

छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा, दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में एक-दो स्‍थानों पर भारी बारिश की संभावना

Posted On: 23 JUN 2021 2:34PM by PIB Delhi

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र अनुसार:

(विज्ञप्ति जारी करने का समय: बुधवार 23 जून 2021, 13:15 आईएसटी)

समग्र भारत का मौसम पूर्वानुमान बुलेटिन (मध्यान्ह):

 

  • 23 जून (दिन 1): छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा होने का अनुमान है। दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल तथा केरल और माहे में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।
  • अण्‍डमान व निकोबार द्वीपसूह में कुछ स्थानों पर बादलों की गर्जना के साथ बिजली कड़कने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने की संभावना है। जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में एक-दो जगहों पर बादलों की गर्जना और बिजली कड़कने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, असम और मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, केरल और माहे और तमिलनाडु, पुडुचेरी तथा कराईकल में एक-दो स्‍थानों पर बादलों की गर्जना हो सकती है।
  • अरब सागर के दक्षिण-पश्चिमी और पश्चिमी-मध्य भागों और आंध्र प्रदेश के सटे बंगाल की खाड़ी के पश्चिमी मध्‍य भागों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने की आंशका है। हवाओं की गति 60 किमी तक जा सकती है। बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भागों पर भी 50-60 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती है। मछुआरों को इन क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी जाती है।

 

(और अधिक जानकारी तथा ग्राफिक्‍स के लिए यहां क्लिक यहां क्‍लिक करें)

 

स्थान आधारित विशिष्ट मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी के लिए मौसम ऐप, कृषि-मौसम सलाह के लिए मेघदूत ऐप, और बिजली गिरने संबंधी चेतावनी जानने के लिए दामिनी ऐप डाउनलोड करें। जिलेवार मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी के लिए राज्यों के मौसम कार्यालय/क्षेत्रीय मौसम कार्यालय की वेबसाइट पर लोग ऑन करें।

****

एमजी/एएम/डीटी/सीएस



(Release ID: 1729833) Visitor Counter : 219


Read this release in: English , Urdu , Tamil