पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय
राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब के शेष हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने की रफ्तार धीमी होने की संभावना
Posted On:
20 JUN 2021 10:21PM by PIB Delhi
भारत मौसम विज्ञान विभाग के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार:
(रविवार, 20 जून 2021, रात्रि; जारी करने का समय: 20:00 बजे भारतीय मानक समय(आईएसटी)
अखिल भारतीय मौसम सारांश एवं पूर्वानुमान बुलेटिन
- राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब के शेष हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने की रफ्तार धीमी पड़ सकती है क्योंकि व्यापक परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं और संख्यात्मक मॉडलों द्वारा पूर्वानुमानित हवा का पैटर्न पूर्वानुमान अवधि के दौरान इस क्षेत्र में निरंतर वर्षा के लिए किसी भी अनुकूल स्थिति का संकेत नहीं देता है।
- दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में निम्न दबाव के क्षेत्र के प्रभाव में अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ व्यापक वर्षा होने की संभावना है और उसके बाद वर्षा की गतिविधियों में उल्लेखनीय कमी आएगी।
- पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण मध्य क्षोभमंडल स्तर में गर्त और मॉनसूनी पूर्वी हवाओं के कारण अगले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड में छिटपुट भारी वर्षा के साथ व्यापक वर्षा होने की संभावना है और उसके बाद वर्षा गतिविधियों में उल्लेखनीय कमी आएगी।
अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में गरज के साथ मध्यम से गंभीर बारिश होने और लगातार बादल एवं बिजली गिरने की संभावना है। इससे उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कोंकण व गोवा, गुजरात, छत्तीसगढ़, केरल व माहे, लक्षद्वीप एवं तटवर्ती व उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के अधिकांश स्थानों पर; पश्चिम उत्तर प्रदेश, झारखंड, विदर्भ, छत्तीसगढ़, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कई स्थानों पर; हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों पर और जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान के अलावा मुजफ्फराबाद, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी एवं कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर बाहर रहने वाले लोगों और जानवरों को नुकसान होने की आशंका है।
(विस्तृत जानकारी एवं ग्राफिक्स के लिए यहां क्लिक करें।)
कृपया स्थान विशिष्ट पूर्वानुमान एवं चेतावनी के लिए मौसम ऐप डाउनलोड करें, एग्रोमेट एडवाइजरी के लिए मेघदूत ऐप और बिजली संबंधीचेतावनी के लिए दामिनी ऐप डाउनलोड करें और जिलेवार चेतावनी के लिए राज्य एमसी/आरएमसी वेबसाइटों पर जाएं।
****
एमजी/एएम/एसकेसी
(Release ID: 1728941)
Visitor Counter : 184