पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय
देश के किसी भी हिस्से में अगले 5 दिनों के दौरान लू चलने की आशंका नहीं
प्रविष्टि तिथि:
20 JUN 2021 6:12PM by PIB Delhi
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार:
(जारी करने की तिथि व समय: 20 जून, 2021 समय 1600 बजे आईएसटी)
तापमान की वर्तमान स्थिति और अगले 5 दिनों के लिए चेतावनी
बीते दिन का तापमान परिदृश्य:
लू का प्रकोप : - देश के किसी भी हिस्से में लू का प्रकोप नही रहा।
अधिकतम तापमान:- 19.06.2021 को अधिकतम तापमान 40.0°C से अधिक महज पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर रिकॉर्ड किया गया।
कल देश में सबसे अधिक तापमान पश्चिमी राजस्थान के गंगानगर में 41.3°C रिकॉर्ड किया गया।
आज दर्ज किए गए न्यूनतम तापमान की स्थिति:
रात में तेज़ गर्मी: देश के किसी भी भाग में नहीं रही रात में गर्मी
न्यूनतम तापमान:- न्यूनतम तापमान आज सामान्य से अधिक कुछ ही हिस्सों में दर्ज किया गया। ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम तथा अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में कुछ स्थानों पर सामान्य से 1.6°C से 3.0°C तक ऊपर दर्ज किया गया।
(ग्राफिक्स तथा और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें:)
स्थान आधारित विशिष्ट मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी के लिए मौसम ऐप, कृषि-मौसम सलाह के लिए मेघदूत ऐप, और बिजली गिरने संबंधी चेतावनी जानने के लिए दामिनी ऐप डाउनलोड करें। जिलेवार मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी के लिए राज्यों के मौसम कार्यालय/क्षेत्रीय मौसम कार्यालय की वेबसाइट पर लोग ऑन करें।
*****
एमजी /एएम/ डीटी/डीए
(रिलीज़ आईडी: 1728859)
आगंतुक पटल : 304