पर्यटन मंत्रालय

पर्यटन मंत्रालय ने भारत में ग्रामीण पर्यटन के विकास के लिए राष्ट्रीय रणनीति और कार्य योजना के मसौदे पर प्रतिक्रिया आमंत्रित की - ‘भारत में ग्रामीण पर्यटन’ आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक पहल


मंत्रालय को सुझाव 30 जून, 2021 तक या उससे पहले भेजे जा सकते हैं

Posted On: 18 JUN 2021 5:02PM by PIB Delhi

पर्यटन मंत्रालय का मुख्य उद्देश्य भारत में अंतर्गामी और घरेलू दोनों तरह के पर्यटन को बढ़ावा देना और सुविधा प्रदान करना है। पर्यटन के बुनियादी ढांचे को बढ़ाना, यात्रा में आसानी सुनिश्चित करना, पर्यटन उत्पादों और गंतव्यों को बढ़ावा देना लक्षित क्षेत्रों में से एक है। पर्यटन मंत्रालय ने ग्रामीण पर्यटन की अपार संभावनाओं को पहचाना है और पर्यटन के इस विशिष्ट क्षेत्र के प्रचार एवं विकास पर सक्रिय रूप से काम कर रहा है। देश में विशिष्ट पर्यटन उत्पादों की पहचान, विविधीकरण, विकास और प्रचार-प्रसार मंत्रालय की पहल है जिसका उद्देश्य 'मौसमी' पहलू से पार पाते हुए और भारत को 365 दिनों के गंतव्य के रूप में बढ़ावा देते हुए विशिष्ट रुचि वाले पर्यटकों को आकर्षित करना तथा यह सुनिश्चित करना है कि वे उन विशिष्ट उत्पादों के लिए बार-बार यात्रा करें जिनमें भारत के पास एक तुलनात्मक लाभ है।

पर्यटन मंत्रालय ने भारत में ग्रामीण पर्यटन के विकास के लिए एक राष्ट्रीय रणनीति और रोडमैप मसौदा तैयार किया है – जो आत्मनिर्भर भारत की दिशा में की गयी एक पहल है। "वोकल फॉर लोकल" की भावना से प्रेरित, ग्रामीण पर्यटन आत्मनिर्भर भारत के मिशन में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। भारत में ग्रामीण पर्यटन के विकास के लिए राष्ट्रीय रणनीति और रोडमैप के मसौदे को पर्यटन मंत्रालय की वेबसाइट https://tourism.gov.in/ पर "व्हाट्स न्यू” खंड में उपलब्ध लिंक को खोलकर देखा जा सकता है।

https://tourism.gov.in/sites/default/files/202106/Draft%20Strategy%20for%20Rural%20Tourism%20June%2012.pdf

रणनीति दस्तावेज के मसौदे को अंतिम रूप देने से पहले और दस्तावेज को अधिक व्यापक बनाने के लिए पर्यटन मंत्रालय, राष्ट्रीय रणनीति और रोडमैप के मसौदे पर प्रतिक्रिया/ टिप्पणियां /सुझाव आमंत्रित करना चाहता है। मंत्रालय को 30 जून, 2021 को या उससे पहले इन ई-मेल आईडी: js.tourism[at]gov[dot]in, bibhuti.dash72[at]gov[dot]in, prakash.om50[at]nic[dot]in पर सुझाव भेजे जा सकते हें।

 

एमजी/एएम/पीके/डीवी



(Release ID: 1728351) Visitor Counter : 443